9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म...गांव के ही एक लड़के ने खेत मे ले जाकर किया दुष्कर्म.
कोसीर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।जहां मानसिक रूप से अस्वस्थ 9 साल की मासूम के साथ गांव के ही एक लड़के ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर कोसीर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।मिली जानकारी अनुसार पूरी घटना गुरुवार का है जब नाबालिक अपने मां को खेलने जाने के लिए बोलकर सुबह घर से निकली थी और वह जब दोपहर घर आई तो शारीरिक स्थिति ठीक नहीं थी।
मां के द्वारा पूछे जाने पर भी नाबालिक कुछ नहीं बता पा रही थी। शारीरिक
स्थिति तथा कपड़ों को देखकर मां को एहसास हुआ कि बेटी के साथ कुछ अनहोनी तो
नहीं हुई है जब उन्होंने शरीर में सूजन देखा तो अनहोनी का शक सही निकला।फिर
नाबालिग और उसकी मां बाहर निकल कर पूछताछ कर रही थी तभी गांव के कुछ
लड़कों ने जानकारी दिया कि उनकी बेटी को गांव का ही एक लड़का दोपहर के वक्त
खेत की ओर ले गया था आरोपी का पता चलने के बाद उसकी मां उसके घर के तरफ जा
ही रही थी कि सामने से आरोपी युवक आ रहा था जिसे देख नाबालिक पहचान ली और
उसके साथ हुए घटना के बारे में बताई.