महासमुंद कलेक्टर  डोमन सिंह जी ने बागबाहरा आदिवासी बाहुल्य क... - CG Sandesh

महासमुंद कलेक्टर डोमन सिंह जी ने बागबाहरा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र का दौरा कर वन अधिकार पत्र सौंपे

राज्य सरकार द्वारा जन जातियों के आर्थिक विकास और कल्याण के लिए क्रियान्वित की जा रही योजनाओं से जनजातियों के जीवन मे सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ।
प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद वनवासियों को नई दिशा देने और वनोपज संग्रहण के माध्यम से उनके आय में बढ़ोतरी करने के लिए जिला प्रशासन प्रमुख कलेक्टर श्री डोमन सिंह जी के द्वारा बागबाहरा विकासखंड का दौरा के दौरान ग्राम पंचयात बसूला डबरी ,ग्राम पंचायत भोथा ,घोयना बाहरा (कोमाखान)एवं ग्राम कमार डेरा में चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए

इस दौरान जिलाधीश महोदय ने ग्राम पंचायत द्वारतरा कला के 9 हितग्रहियों को अपने हाथों से वन अधिकार पत्र साथ ही लघुवनोपज संग्रहण अधिकार पत्र दिए ग्राम भालुकोना में 253 हेक्टेयर द्वारतरा खुर्द में 211 हेक्टेयर एवं द्वारतरा कला में 190 हेक्टेयर का वन अधिकार पत्र प्राप्त हुआ जिसके लिए कलेक्टर महोदय को आदिमजाति कल्याण विभाग के अधिकारीयों एवं जिला वन अधिकार समिति के सदस्यों द्वारा धन्यवाद दिया गया ,चौपाल कार्यक्रम में स्मिता हितेश चन्द्राकर जनपद अध्यक्ष बागबाहरा ,एवं माधव राम मांझी जनपद सदस्य उपस्थित रहे ।वन अधिकार पत्र मिलने से आदिवासी भाइयों में हर्ष व्याप्त है।


अन्य सम्बंधित खबरें