महामसुन्द : पिथौरा में 08 फरवरी को लर्निंग लायसेंस के लिए लगेगा शिविर
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान लर्निंग लायसेंस के आॅनलाईन आवेदन के
लिए सोमवार 08 फरवरी को सुबह 10ः00 बजे से पिथौरा में एक दिवसीय शिविर का
आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर बार चैक के पास मेन रोड पिथौरा में लगेगा।
जिला परिवहन अधिकारी श्री मोहन साहू ने बताया कि ईच्छुक आवेदक जरूरी
दस्तावेजों के साथ आॅनलाईन आवेदन करा सकते है।
उन्होेंने बताया कि आवेदन के
बाद दिए गए स्लाॅड के अनुसार दिए गए तारीख में जिला परिवहन कार्यालय
महासमुन्द में आॅनलाईन टेस्ट होगा। उसके बाद लर्निंग लायसेंस जारी किया
जाएगा। आवेदक के लिए जरूरी दस्तावजों में जन्म प्रमाण-पत्र (08 वीं, 10वीं
अंकसूची, जन्म प्रमाण-पत्र/पेन कार्ड/पासपोर्ट) एवं निवास प्रमाण पत्र
(आधार/वोटर आईडी) के साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो और लर्निंग लायसेंस शुल्क
355 रूपए (लोक सेवा केन्द्र का अतिरिक्त शुल्क) होगा।