किसान आंदोलन को मिला बागबाहरा  एवं कोमाखान ब्लॉक कांग्रेस कम... - CG Sandesh

किसान आंदोलन को मिला बागबाहरा एवं कोमाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का समर्थन

शनिवार को प्रस्तावित किसान संगठनो के चक्काजाम को अब कांग्रेस पार्टी ने भी अपना समर्थन दे दिया है।संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव जी के अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस बागबाहरा एवं ब्लॉक कांग्रेस कोमाखान द्वारा आज शनिवार को किसान एकता के समर्थन में एक दिवसीय चक्काजाम नेशनल हाइवे 353 खोपली पड़ाव (बागबाहरा)में समय 12 बजे से 3 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से चक्काजाम किया गया कांग्रेस पार्टी की ओर से ब्लॉक अध्यक्ष शहर भूपेन्द्र ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अहिंसक और शांति पूर्ण तरीके से किये जाने वाली चक्काजाम का समर्थन करेगी ,कांग्रेस पार्टी आवश्यक सेवाओ जैसे एम्बुलेंस फायर ब्रिगेड स्कूलबस वाहन आदि को चक्काजाम से अलग रखी है एवं रवि निषाद जी ने किसानों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की तीन नए कृषि क़ानून की खामियां बता कर कानून को किसान विरोधी बताया।देश के बड़े व्यापारियों द्वारा कृषि क्षेत्र को कब्जा करने वाला कानून बताया.

किसानों के आजीविका छिनने वाला कानून बताया।चक्का जाम आंदोलन में सम्मलित कांग्रेस के वरिष्ठ जन एव सभी किसान भाइयों का आभार व्यक्त करते हुए श्री संतोष पटेल जी ब्लॉक अध्यक्ष कोमाखान ने कहा मोदी सरकार पहले सरकारी कम्पनियो को बेच कर बड़े व्यापारियों को दे दिया गया अब उसी क्रम उनकी नजर किसानों की आत्मा कृषि भूमि पर है , लेकिन हम किसानों के हक में सदैव लड़ाई लड़ते रहेंगे आगे उन्होंने उन्होंने कांग्रेस के सभी सदस्य और किसान भाइयों का आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा चक्का जाम आंदोलन में भाग लेने के लिए सबका धन्यावाद दिया और शाम तीन बजे कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन किया गया।किसान एकता के समर्थन में सम्मलित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष श्री भूपेंद्र ठाकुर जी ,ब्लॉक कांग्रेस बागबाहरा ग्रामीण अध्यक्ष श्री रवि निषाद जी ब्लॉक काँग्रेस कमेटी कोमाखान अध्यक्ष श्री संतोष पटेल जी एवं कांग्रेस के सदस्य समेत किसान भाइयों का योगदान रहा।


अन्य सम्बंधित खबरें