महासमुंद कलेक्टर का बागबाहरा क्षेत्र दौरे के दौरान कोमाखान में बिहान योजना के तहत महिला समूह ने किया आजीविका शिविर का आयोजन
दिनांक 05/02/2021 को विकासखंड बागबाहरा में माननीय कलेक्टर महोदय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद द्वारा निरीक्षण दौरे के दौरान सर्वप्रथम ग्राम पंचायत बोथा के ग्राम गुलझर में कमार डेरा में जन चौपाल कार्यक्रम रखा गया था जिसमें बिहान योजना अंतर्गत महिला स्व सहायता समूह द्वारा किए जा रहे कार्य एवं विभिन्न योजनाओं पर चर्चा किया गया एवं लोगों को समस्या का तत्काल निराकरण किया गया स्व सहायता समूह द्वारा बांस के विभिन्न प्रकार की वस्तुएं जैसे टोकरी, सुपा इत्यादि बनाया जा रहा है। एवं घरेलू उपयोगी अचार, बड़ी, पापड़, निरमा, फिनाइल बनाए जा रहे हैं जिसकी कलेक्टर महोदय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा सराहना किया गया स्कूली बच्चों को पढ़ाई तुहर द्वारा योजना का निरीक्षण किया गया बच्चों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। उसके बाद ग्राम पंचायत कोमाखान में" बिहान समूह" की दीदियों द्वारा आजीविका शिविर रखा गया था
जिसमें एकता महिला ग्राम संगठन समूह द्वारा बनाए जा रहे बनाए जा रहे हैं
फेंसिंग तार एवं अन्य आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया गया समूह
द्वारा ग्राम पंचायत में गौठान मांग किया गया जिसके लिए कलेक्टर द्वारा
स्वीकृति प्रदान कीया गया गौठान पंचायत बौसलडबरी गौठान का निरीक्षण करते
हुए कलेक्टर महोदय द्वारा समूह के सदस्यों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने
हेतु प्रेरित किया गया तत्पश्चात ग्राम पंचायत खल्लारी के खाल्लारी महिला
ग्राम संगठन द्वारा संचालित बिहान बाजार का कलेक्टर महोदय एवं मुख्य
कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद महोदय द्वारा फीता काटकर बिहान
बाजार का उद्घाटन किया गया।