सन्ना में किसान आंदोलन के समर्थन में हुआ चक्का जाम.
जशपुर जिले का सन्ना क्षेत्र अभी कांग्रेस के गढ़ के रूप में उभरता दिख रहा है, जहां आज पूरे देश में कांग्रेस के द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में चक्का जाम करना था. वहीं जिले के न्यू तहसील सन्ना में आज 12 बजे से 3 बजे तक केंद्र में मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि एवं मजदूर विरोधी तीन काले कानून के विरोध में देश के किसान संगठनों के द्वारा 6 फरवरी 2021 को चक्का जाम किए आहन किया गया था.
जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार प्रदेश के किसान आंदोलन 73 वें दिन भी जारी रहा. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सन्ना ने किसान एवं मजदूर का समर्थन करते हुए चक्का जाम किया. जिसमें ब्लॉक कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता एवं किसान मजदूर उपस्थित रहे.
अन्य सम्बंधित खबरें