एसडीएम एवं खनिज विभाग की टीम ने जेसीबी, पोकलेन और 4 ट्रैक्टर... - CG Sandesh

एसडीएम एवं खनिज विभाग की टीम ने जेसीबी, पोकलेन और 4 ट्रैक्टर किया जप्त..डोलोमाईट खदान में अवैध खनन और परिवहन पर की कार्यवाही...

रायगढ जिले के नगर पंचायत क्षेत्र सरिया आस पास खनिज ग्रामो में सारंगढ़ एसडीएम माइनिंग और पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा डोलोमाइट खदानों में अवैध खनन को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है जिसमे एक जेसीबी 4 ट्रेक्टर की जप्ती एक ट्रैक्टर थाने के सुपुर्द सहित एक चैन पोकलेन सील करने की कार्रवाई किया गया ।

सारंगढ़ एसडीएम एव माइनिंग विभाग की सक्रिय भूमिका…..

सारंगढ के संवेदनशील एसडीएम नंद कुमार चौबे और इस समय पूरे सक्रियता से कार्य कर रहे माईनिंग विभाग के एक्टिव अधिकारी बारीक की सरिया नगर पंचायत क्षेत्र के खनिज ग्रामो में अवैध खनन व परिवहन कर्ताओं के कारगुजारी को अंजाम देने वालो में दहशत का माहौल है।जिसका ताजा तरीन उदाहरण ग्राम छैलपोरा और नौघटा है.जहां सारंगढ़ एसडीएम ,माइनिंग विभाग और सरिया पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध डोलोमाइट खदान में खनन कर रहे एक जेसीबी 4 ट्रेक्टर की जप्ती बनाई गई ,वही एक चैन पोकलेन सील करने के साथ एक ट्रैक्टर सरिया थाने के सुपुर्द किया गया है।

आगे भी अवैध खनन पर होते रहेगी कार्यवाही- एसडीएम

इस संबंध में एसडीएम और माइनिंग विभाग के आधिकारि ने बताया कि एसडीएम और पुलिस व माइनिंग की टीम के द्वारा सरिया क्षेत्र में संयुक्त टीम के द्वारा निरीक्षण के दौरान अवैध खनन व परिवहन में प्रयुक्त वाहनों की जप्ती बनाई गई है ,जिसमे आगे की कार्रवाई जारी है बताया कि इसमें लिप्त सबंधित लोगो पर कार्रवाई किया जाएगा ।जिसकी जानकारी मीडिया को दी जाएगी।और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ।


अवैध खनन माफियाओं में मचा हड़कंप:-

तेज तर्रार एसडीएम नन्द कुमार चौबे और माइनिंग विभाग के दबंग अधिकारी बारीक सहित पुलिसिया कार्रवाई से सरिया क्षेत्र में अवैध खनन कर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है ।आज हुई इस कार्रवाई के बाद बैठकों का दौर शुरी हो गया है ।


अन्य सम्बंधित खबरें