सारंगढ़ प्रेसिडेंट क्रिकेट कप का आगाज आज से.... विधायक उत्तरी जांगड़े आज करेंगी उद्घाटन...एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारी कराएंगे टॉस...
गोल्डी नायक ने की मीडिया से कवरेज की अपील...
सारंगढ़:-सारंगढ़ स्पोर्ट्स क्लब खेल एवं युवा कल्याण समिति द्वारा विगत निरंतर 17 वर्षों से भव्य क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन होता आ रहा है। उक्त स्पर्धा सारंगढ़ की ऐतिहासिक पहचान के साथ खिलाड़ियों खेल प्रेमियों एवं दर्शकों के लिए पहली पसंद बनी हुई है। उक्त स्पर्धा के इस सत्र उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े विधायक सारंगढ़ एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्राधिकार छत्तीसगढ़ शासन के हाथों आज 7 फरवरी रविवार दोपहर 1:00 बजे खेलभाटा स्टेडियम सारंगढ़ में संपन्न होगा।
उक्त कार्यक्रम के अध्यक्ष अरुण मालाकार जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण रायगढ़, विशिष्ट अतिथि श्रीमती मंजू मालाकार जनपद अध्यक्ष, गणपत जांगड़े जनपद उपाध्यक्ष, श्रीमती अनीका विनोद भारद्वाज सभापति जि प, श्रीमती तुलसी विजय बसंत सभापति जि प, श्रीमती सीता चिंता पटेल जिला पंचायत सदस्य,श्रीमती वैजयंती नंदू लहरें जिला पंचायत सदस्य, मोती पटेल जिला अध्यक्ष सरपंच संघ रायगढ़, संजय दुबे जिला महामंत्री, सूरज तिवारी पूर्व जिला महामंत्री, पुरुषोत्तम साहू सारंगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, विष्णु चंद्र कोसीर ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष, पवन अग्रवाल नगर कांग्रेस अध्यक्ष, अजय बंजारे अध्यक्ष आयोजन समिति पार्षद प्रतिनिधि, नंद किशोर केजरीवाल चेंबर ऑफ कॉमर्स, जुगल केसरवानी चेंबर ऑफ कॉमर्स, सरिता गोपाल एल्डरमैन, शिव टंडन सोसायटी अध्यक्ष गाताडीह के आतिथ्य में संपन्न होगा।
समिति के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा एवं संयोजक गोल्डी नायक ने खिलाड़ियों खेल प्रेमियों गणमान्य नागरिकों और मीडिया से बड़ी संख्या में उपस्थिति की अपील की है। कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक अश्वनी चंद्रा कमल यादव त्रिलोक मैत्री अरुण निषाद राम सिंह ठाकुर शाहजहां खान राकेश जाटवर जीतू गुप्ता दिलीप महंत लाल चौहान हेमंत चौधरी संतोष महंत आदि ने कार्यक्रम और आयोजन को भव्यता परोसी है।