मंगनी के बाद युवती से चोरी-छिपे मिलता रहा युवक, लड़की हुई गर्... - CG Sandesh

मंगनी के बाद युवती से चोरी-छिपे मिलता रहा युवक, लड़की हुई गर्भवती, फिर युवक के इंकार करने के बाद युवती ने बदनामी के डर से लगा ली फांसी

बिलासपुर– मंगनी के बाद युवक चोरी-छिपे युवती से मिलता रहा। इस बीच लड़की गर्भवती हो गई। तब युवक ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया। इधर बदनामी के डर से युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

मस्तूरी पुलिस के अनुसार बीते 29 अप्रैल 2020 की दोपहर भदौरा के नेवारखार में पेड़ पर युवती की लाश फांसी से लटकती मिली थी। 20 साल की युवती मस्तूरी क्षेत्र में रहती थी। पुलिस ने इस मामले की जांच की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, तब पता चला कि मृतक युवती तीन माह की गर्भवती भी थी। जांच के दौरान उसके स्वजन सहित अन्य ग्रामीणों का बयान दर्ज किया गया, तब पता चला कि युवती की शादी जांजगीर-चांपा जिले के धनपुर निवासी रामगोपाल यादव के साथ तय हुई थी। उनकी मंगनी भी हो गई थी। इस दौरान युवक उससे चोरी-छिपे मिलता रहा।

युवक शादी के पहले ही बतौर पत्नी उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा। तभी युवती गर्भवती हो गई। इस पर युवती ने इसकी जानकारी युवक को दी। बाद में युवक ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया। इससे क्षुब्ध युवती को सामाजिक बदनामी का डर सताने लगा और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच के आधार पर मस्तूरी पुलिस ने रामगोपाल यादव के खिलाफ धारा 306 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें