जुनवानी कला में भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ संपन्न।
बागबाहरा। ग्राम पंचायत जुनवानी कला में 3 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत भवन के अहाता निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधानसभा के विधायक द्वारिकाधीश यादव के कर कमलों से संपन्न हुआ।जैसे ही यादव का काफिला जुनवानी कला ग्राम की सीमा में पहुंचा ग्राम वासियों के द्वारा गाजे-बाजे तथा पुष्प माला के साथ यादव का स्वागत करते हुए उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।इस भूमि पूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर ने की।विशेष अतिथि की आसंदी पर बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष रवि निषाद, आदिवासी नेता एवं विधायक प्रतिनिधि मनोहर ठाकुर, नगर पालिका परिषद बागबाहरा के एल्डरमैन सिकंदर ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बड़ा खान, सरपंच राधे लाल साहू, एल्डरमैन विष्णु महानंद विराजमान रहे। मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि आज माताएं बहनें ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत नेतृत्व कर रही है।माताओं बहनों को जो आरक्षण प्राप्त हुआ है, वह मध्य प्रदेश शासन के समय दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली हमारी कांग्रेस पार्टी के सरकार की देन हैं। वर्तमान समय में माताओं को भी उचित स्थान कांग्रेस पार्टी की सरकार ने ही दिया है। और यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसके ऊपर में आपने पिछले चुनाव में भरोसा जताया जिसके चलते आज मैं आपके बीच में उपस्थित हूं।
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का मैं आभारी हूं कि आपने सबसे
ज्यादा कांग्रेस पार्टी पर ही विश्वास दिखाया और 57 हजार से भी वोटों से
मुझे जीता कर विधानसभा तक पहुंचाया।मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि
कांग्रेस पार्टी की सरकार गांव के, गांव में निवास करने वाले ग्रामीण जनों
के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबध्द है। और क्रमबद्ध तरीके से ग्रामीण
विकास का सपना जो महात्मा गांधी ने देखा था वह उसे पूरा करते आ रही है।इस
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एल्डरमैन राहुल सलूजा, फूल सिंह ध्रुव,
उपसरपंच नरेंद्र ध्रुव, सचिव विष्णु निषाद, रुपेश गोयल, राजेश सोनी, रमेश
साहू, करताल नायक, पुष्पेंद्र चंद्राकर, युवा नेता खोमेश साहू, अंजोर
ठाकुर, सुपरवाइजर संजय शर्मा ,ग्राम पंचायत के पंच गण देवानंद साहू, मालती
साहू, गंगूराम यादव, इमला बाई, डेरहिन बाई, सुकवारो बाई,चैतराम, जसमनी
खैरवार, पीलू राम, विष्णु खैरवार, शेखर ध्रुव, महेंद्र दीवान, लक्ष्मण
चंद्रिका चंद्राकर, वेद राम साहू, कामता साहू, गैंद सिंह दीवान के साथ-साथ
बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।