खुले में शराब पीने वालों को थाने में खड़े करके पुलिस ने लगाई ... - CG Sandesh

खुले में शराब पीने वालों को थाने में खड़े करके पुलिस ने लगाई कड़ी फटकार…

सिटी कोतवाली रायगढ़ के प्रभारी नगर निरीक्षक कृष्णकांत सिंह एवं उनके स्टाफ द्वारा आज दिनांक 07.02.2021 को एसपी संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर शहर एवं आऊटर में शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर कार्यवाही के उद्देश्य से अभियान चलाकर ऐसे 09 व्यक्तियों को थाना लाया गया ।

थाना प्रभारी सभी व्यक्तियों को थाना परिसर में खड़े कर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने को लेकर कड़ी फटकार लगाये । उन्हें कहा गया कि अगली बार पकड़े गये तो आबकारी एक्ट के साथ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी अमल में लायी जावेगी । आरोपियों को बड़े रामपुर क्षेत्र सर्किट हाऊस रोड़ पर पकड़ा गया था ।


अन्य सम्बंधित खबरें