बागबाहरा : किसानो के समर्थन मे कांग्रेस ने किया पदयात्रा  - CG Sandesh

बागबाहरा : किसानो के समर्थन मे कांग्रेस ने किया पदयात्रा

ब्लाक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण द्वारा दिल्ली सीमा पर आन्दोलनरत किसानो के समर्थन मे एवं केन्द्र सरकार द्वारा पारित किसानो से सम्बन्धित तीनो बिल को रद्द करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश महामंत्री, संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव और जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा रश्मि चन्द्राकर के निर्देश पर एक दिवसीय पदयात्रा किया गया । पदयात्रा पतेरापाली से शुरु होकर गाडाघाट, बोहारडीह, कोमा, बोईरगाव, आवराडबरी होते हुए भीमखोज खल्लारी मे समाप्त हुआ ।प्रत्येक गाव के प्रमुख चौराहा पर उदबोधन हुआ ।ग्राम पतेरापाली में ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं एल्डर मेन सिकन्दर ठाकुर, पूर्व जिला सचिव राजेश सोनी, वरिष्ठ कांग्रेसी छबि हरपाल, उत्तम शर्मा,सरपंच तामेश्वर निषाद ने सम्बोधित किया वक्ताओ ने केन्द्र सरकार का आलोचना कर किसानो के प्रति उनके रवैय्या को अनुचित बताया ।

ग्राम गाडाघाट मे भागवत ठाकुर, यादराम सोनी, उमेंद निषाद, अमरनाथ दीवान ने अगवानी किया और कांग्रेस जनों ने आन्दोलनकारी शहीद किसानो को श्रद्दांजलि दिया ।
ग्राम बोहारडीह मे वरिष्ठ कांग्रेसी एवं एल्डर मेन विष्णु महानंद, पूर्व ब्लाक उपाध्यक्ष ललित नारंग, केवल यादव, जगतपाल मन्नाडे आदि ने अपने विचार ब्यक्त कर तीनो काला कानून को तत्काल रद्द करने मांग किया.

ग्राम कोमा मे जिला पंचायत सदस्य सीमा देवानंद निर्मलकर, मामाभाचा सेक्टर प्रभारी मोहन कुलदीप, पुनीत दीवान, चैनसिह कौशिक, भेखलाल दीवान, संतू निषाद, संजय सोनी ने सम्बोधित कर किसानो के प्रति किये जा रहे अडियल रुख को छोड़कर अन्नदाताओ को मुसीबत नही डालने की बात कही ।ग्राम बोइरगाव मे सेक्टर प्रभारी तारेश साहू, राहुल कुलदीप, शुभम बाघ ,राजू यादव, पूर्व जनपद सदस्य समलिया यादव, पुनीत ध्रुव, वरुण यादव आदि विचार ब्यक्त कर केन्द्र सरकार को किसान विरोधी बताकर अगामी चुनाव में उखाड फेकने आह्वान किया ।ग्राम आवराडबरी मे गली भ्रमण कर चल रहे भागवत कथा स्थल पर पहुच कर पूजा किया और केंद्र सरकार को सदबुध्दी देने प्रार्थना किया।ग्राम भीमखोज खल्लारी मे ब्लाक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण के अध्यक्ष रवि निषाद, अधिवक्ता गण धर्मेन्द ठाकुर, भक्तराम मांझी,चन्दूलाल साहू, नीलकंठ यादव, शांत साहू ने सम्बोधित किया । सभी ग्रामो मे पदयात्रियो का भव्य स्वागत किया गया ।पदयात्रा मे प्रमुख रुप से क्रिष्णा यादव, जलीराम, तुलसीरामनिषाद, गुमान चक्रधारी, जगदीश ध्रुव, अलक पटेल, घासीराम, बेदूराम ,टेकराम, कोदूराम निषाद लाला दीवान, बलराम साहू, मंगलू बरिहा आदि उपस्थित थे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें