जशपुर से लापता युवती, बेचीं गयी 6 से ज्यादा बार, मामले का हु... - CG Sandesh

जशपुर से लापता युवती, बेचीं गयी 6 से ज्यादा बार, मामले का हुआ खुलासा तब तक कर चुकी थी आत्महत्या

जशपुर छत्तीसगढ़ की युवती के लापता होने का मामला जशपुर थाने में दर्ज करवाया गया था, पर जब तक युवती का पता चलता वह आत्महत्या कर चुकी थी,युवती का पता करने में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है

इस गिरोह से जुड़े लोगों ने छत्तीसगढ़ की एक युवती को छह बार बेचा। पुलिस जब मामले का खुलासा करने में सफल हुई तब तक युवती आत्महत्या कर चुकी थी।पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने इस पूरे घटनाक्रम का ब्यौरा देते हुए बताया कि तीन जुलाई 2020 को छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के थाना कांसाबेल में एक युवती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।जांच में पता चला कि युवती को छतरपुर लाया गया है। इस मामले की जिम्मेदारी कोतवाली पुलिस को सौंपी गई। इस पर पता चला कि खोंप निवारी के दंपत्ति अजय राय और उनकी पत्नी को गिरफ्त में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शर्मा के अनुसार, राय दंपति ने जो खुलासा किया वह चौंकाने वाला रहा। पता चला कि युवती का छह बार सौदा किया गया। अंत में सौदा 70 हजार में उत्तर प्रदेश के ललितपुर के संतोष कुशवाहा द्वारा किया गया जिसने जबरन उसको अपने बेटे के साथ रखा।बाद में युवती ने आत्महत्या कर ली। सभी आरोपियों को छत्तीगसढ़ पुलिस अपने साथ टांजिट रिमांड पर ले गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें