वीडियो कान्फ्रेसिंग से जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक......... - CG Sandesh

वीडियो कान्फ्रेसिंग से जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक......लंबित कार्यों को जल्द पूर्ण के निर्देश दिए...

कलेक्टर भीम सिंह ने आज वीडियो कान्फ्रेसिंग से जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर सिंह ने खरीफ के साथ रबी फसल उत्पादन हेतु सिंचाई के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए लंबित कार्यों को जल्द पूर्ण के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर सिंह ने तेलीपारा जलाशय, कोसमंदा नहर निर्माण कार्य, नेतनांगर, टेंगुनाला आदि कार्यों के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर सिंह ने मनरेगा के तहत स्वीकृत हुए कार्यों की बिन्दुवार चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने सभी कार्यों को समय पर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने कहा कि लम्बे समय से स्वीकृत कार्य अभी तक लंबित है, उन्हें भी शीघ्र पूर्ण किया जाये। ताकि इससे सिंचित क्षेत्र को समय पर लाभ मिल सके। इसके बाद कलेक्टर सिंह ने रबी फसल उत्पादन के लक्ष्य पर चर्चा की। कलेक्टर सिंह ने कहा कि सिंचित क्षेत्र के तहत खरीफ की तरह ही रबी फसल के लक्ष्य को भी प्राप्त करना है। इसके लिए तय प्लान के तहत कार्य करना होगा। कलेक्टर सिंह ने विभाग के जरूरी लंबित कार्यों को टीएल की बैठक में रखने के निर्देश दिए। बैठक में जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता, एसडीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें