सारंगढ़ प्रेसिडेंट कप क्रिकेट स्पर्धा का विधायक उत्तरी जांगड... - CG Sandesh

सारंगढ़ प्रेसिडेंट कप क्रिकेट स्पर्धा का विधायक उत्तरी जांगड़े ने किया उद्घाटन... गणपत जागड़े जनपद उपाध्यक्ष की गेंदबाजी पर विधायक उत्तरी जांगड़े ने लगाया करारा शॉट......

सरपंच संघ जिलाध्यक्ष मोती पटेल अजय बंजारे आयोजन समिति अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने की गेंदबाजी  

सारंगढ़ खेलभाटा स्टेडियम में विगत 17 वर्षों से निरंतर गतिमान अंतर राज्यीय टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा जिसका सफल आयोजन स्पोर्ट्स क्लब खेल एवं युवा कल्याण समिति तथा कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के तत्वधान में आयोजित होता आ रहा है। इस सत्र उसका उद्घाटन लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े उपाध्यक्ष अनु जाति प्राधिकरण छ ग शासन के कर कमलों से संपन्न हुआ। उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण मालाकार, संजय दुबे जिला महामंत्री सूरज तिवारी पूर्व जिला महामन्त्री, जिला पंचायत सदस्य गण श्रीमती तुलसी विजय बसंत सभापति, श्रीमती अनीका विनोद भारद्वाज सभापति, श्रीमती बैजंती नंदु लहरे, श्रीमती सरिता गोपाल नपा एल्डरमैन, सरिता मल्होत्रा जिला युंका महासचिव, मोती पटेल जिलाध्यक्ष सरपंच संघ, अजय बंजारे पार्षद प्रतिनिधि, प्रमोद मिश्रा सहसपुर सोसायटी अध्यक्ष, शिव टंडन गाताडीह अध्यक्ष सोसायटी, दीपक थवाईत पत्रकार, मोहन पटेल सभापति जनपद पंचायत विक्रांत थवाईत,गोपाल केड़िया रामनाथ सिदार पार्षद, परमानंद डेजारे भूपेंद्र ठाकुर,मुकेश यादव, अशोक अग्रवाल अशोक केजरीवाल, भोला अग्रवाल, विनोद भारद्वाज, महेंद्र गुप्ता विस् युंका अध्यक्ष बबलू वहीदार एल्डरमैन शुभम बाजपेई एल्डर मैन, अविनाश पुरी, विक्की पटेल सचिव सरपंच संघ महावीर शायर,किशोर, संतोष आत्म पूज्य की गरिमा मयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

विधायक ने किया रिबन काटकर स्पर्धा का शुभारंभ -

सर्वप्रथम लोकप्रिय विधायक उत्तरी जांगड़े ने लाल रिबन काटकर स्पर्धा का शुभारंभ किया तो पीच में संजय दुबे महाराज (जिला महामंत्री)ने मंत्रोच्चारण कर पूजा अर्चना की। श्रीफल फोड़ा, सभी जिला पंचायत सदस्यों ने अगरबत्ती जला कर पूजा अर्चना की। जनपद उपाध्यक्ष गणपत जांगड़े के गेंदबाजी पर विधायक उत्तरी जांगड़े ने जोरदार करारा शॉट लगाया तो थाना प्रभारी जीएस दुबे की गेंदबाजी पर अरुण मालाकार ने हुक शॉट खेला। समिति की ओर से प्रमोद मिश्रा अध्यक्ष एवं अजय बंजारे कार्यक्रम अध्यक्ष ने गेंदबाजी की तो सारंगढ़ एसडीएम और विधायक ने बल्लेबाजी की। मंच संचालक गोल्डी नायक संयोजक ( जिलाध्यक्ष कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल रायगढ़ ) ने सभी अतिथियों का अभिवादन किया तो समिति के पदाधिकारी कमल यादव त्रिलोक मैत्री अश्वनी चंद्रा अरुण निषाद राकेश जाटवर जीतू गुप्ता राम सिंह ठाकुर शाहजहां खान दिलीप भगत हेमंत चौधरी नवीन चौहान गुलाब साहू चारू शर्मा नावेद खान रोहन केशरवानी गोलू यादव साहिल खान इमरान खान राज खान सोमू यादव दिनेश बिलाल खान अभिषेक शर्मा सत्यम बाजपेई योगेश सोनवानी जी शिवा सोनवानी आशु ठाकुर सौरभ केडिया ने अतिथियों का पुष्प हार भेंट कर स्वागत किया। मंच का संचालन करते हुए गोल्डी नायक में अतिथियों का अभिनंदन कर उनकी उपस्थिति का आभार जताया।

विधायक व जिलाध्यक्ष ने किया मंच को उद्बोधित -

कार्यक्रम अध्यक्ष अरुण मालाकार ने उक्त आयोजन को सारंगढ़ अंचल का एकमात्र बृहद खूबसूरत और ऐतिहासिक आयोजन बताया और इतने लंबे वर्षों से निरंतर हर वर्ष भव्यता लेते निर्विवाद सफल रहना गोल्डी नायक और उनकी पूरी टीम के मेहनत को दर्शाता है। समापन कार्यक्रम में हम सब प्रयास करेंगे कि हमेशा की तरह हमारे मंत्री समापन कार्यक्रम में शिरकत करें खेल और खेल मैदान के क्षेत्र में सर्वाधिक विकास हो। उद्घाटन मैच मैं दर्शकों की भीड़ और खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा है इतना तामझाम इतनी व्यवस्था हर एक चीजों का ध्यान रखना दिमाग की मेहनत और सारिरिक मेहनत साफ झलकता है सारे आयोजक और उनकी टीम बधाई के पात्र हैं। वही विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने कहा मैं जब सरपंच थी जनपद अध्यक्ष थी हमेशा तब से इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मुझे बुलाया जाता है, इस स्पर्धा का सभी को इंतजार रहता है खेल व खिलाड़ियों के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी होता है। आप सभी की मेहनत से इस तरह का बड़ा आयोजन सफल हो पाता है । जो टीम आज मैच खेल रही है वह टीम भावना के साथ मैच खेले। एक बार फिर मैं गोल्डी नायक पूरी कमेटी और खेल प्रेमियों की उक्त आयोजन को लेकर सराहना करूंगी*।

रायगढ़ और सारंगढ़ ने की जीत दर्ज - रायगढ़, भटगांव जगदीशपुर और सारंगढ़ 4 टीमों के बीच टी10 का मैच संपन्न हुआ दोनों ही मैच बड़े ही रोमांचक थे। रायगढ़ आरआर गोल्ड और भटगांव kcc के बीच 10 ओवर के मैच में रायगढ़ ने बड़ी जीत दर्ज की रायगढ़ के कप्तान दीपांशु पानीग्राही मैन ऑफ द मैच चुने गए वही दूसरा मैच सारंगढ़ bcc और जगदीशपुर के बीच खेला गया जहां सारंगढ़ ने जीत दर्ज की। मैच के मुख्य निर्णायक अश्वनी चंद्र अंपायर, दिलीप भगत एवं गुलाब साहू अंपायर, उद्घोषक नावेद खान और स्कोरर सोमू यादव रहे। आज 8 फरवरी को तीन मैच दोपहर 11:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित होंगे। संयोजक गोल्डी नायक ( जिलाध्यक्ष कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल रायगढ़) ने दर्शकों से बड़ी संख्या में उपस्थिति की अपील की है।


अन्य सम्बंधित खबरें