महासमुंद : ग्राम भावा में बूढ़ादेव की पूजा अर्चना कर निकाली कलश यात्रा
महासमुंद ग्राम भावा में ध्रुव गोंड़ समाज एवं सर्व आदिवासी के संयुक्त तत्वाधान में बूढ़ादेव पूजन एवं कलश यात्रा पूजन कार्यक्रम धूम धाम से मनाया गया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति मोहित राम ध्रुव सदस्य आदिवासी मध्य विकास प्राधिकरण थे अध्यक्षता त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत महासमुंद ने की। विशेष अतिथि राधेश्याम ध्रुव जिलाध्यक्ष ध्रुव गौड़ समाज महासमुंद, खिलावन ध्रुव अध्यक्ष बड़े बार, धांसू राम दीवान जनपद सदस्य, कमलेश ध्रुव जनपद सदस्य, विमला लखन साहू सरपंच ग्राम पंचायत भावा थे।अतिथियों के द्वारा कलश यात्रा में सम्मिलित होकर ग्राम भ्रमण किया गया। ग्राम भ्रमण के बाद भगवान बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारा समाज प्राकृतिक पूजाधारी है। हमें प्राकृतिक के द्वारा जो मिला है उसका संरक्षण करना है। जल जंगल जमीन को बचाना है। अब हमें किसी से डरना नहीं है। अपने नाम की एक पहचान बनाना हैअपने समाज को बढ़ाने के लिए सभी व्यक्ति को शिक्षित, आर्थिक रूप से सक्षम होना चाहिए। सरकार की योजना को अपनाकर फायदा उठाना चाहिए। अपनी संस्कृति एवं परंपरा को नहीं भूलना चाहिए।
अपने पूर्वज अपने माता पिता की मान मर्यादा को बनाकर रखना चाहिए। कार्यक्रम
को संबोधित करते हुए अध्यक्षता कर रही त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव ने कहा कि
हमारे समाज को नशा पान को त्यागना चाहिए। यह हमारे समाज की उन्नति में
बाधक है। अब बहनों को इसके लिए आगे आना चाहिए। हमारी बहनें समूह बनाकर
छोटे-छोटे व्यवसाय जैसे पापड़ बनाना अचार बनाना निरमा बनाना अगरबत्ती बनाने
का कार्य कर सकते हैं।गोठान में स्व सहायता समूह की बहनों के
द्वारा गोबर से दीया बनाकर एवं अनेक आकर्षक खिलौना बनाकर आत्मनिर्भर हो रही
हैं। इसके लिए हमें प्रशिक्षण एवं सहायता शासन के द्वारा प्राप्त होता है।
उसका फायदा उठाना चाहिए। कार्यक्रम को राधेश्याम ध्रुव, खिलावन ध्रुव,
धांसू राम दीवान एवं कमलेश ध्रुव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन
चोवाराम ध्रुव एवं आभार-प्रदर्शन विमला लखन साहू सरपंच ने किया।इस
कार्यक्रम में समाज के सभी महिला पुरुष बच्चे एवं गणमान्य नागरिक के साथ
तातु राम ध्रुव शिवराम ध्रुव, मुकेश ध्रुव, जहर सिंह ध्रुव, माखन पटेल,
इंदल साहू, लखन साहू उपस्थित थे। शाम को कलश विसर्जन कर कार्यक्रम समापन
किया गया।