बागबाहरा पुलिस ने 2 लाख रुपये का गांजा के साथ तीन लोगों को किया गिरिफ्तार
बागबाहरा नेशनल हाइवे क्रमांक 353 पिथौरा चौक बागबाहरा के पास मुखबीर की सूचना पर घेरा बंदी कर एक हुंडई कार ,JH10 AG2560 को गंजा तश्करी में उपयोग ,एवं तीन लोगों को कालाहांडी ओडिशा से रायपुर की ओर जाते हुए पकड़ा जिसमे मुख्य आरोपी कौसल अली पिता अनवर हुसैन ,उम्र 24 वर्ष रविन्द्र पिता गोकुल उम्र 39 वर्ष मधुलिका नायक पति रविन्द्र जो सभी सभी कालाहांडी ओडिशा निवासी है
तीनो के द्वारा कालाहांडी ओडिशा से हुंडई कार से 19किलो 800 ग्राम गांजा
और 200 ग्राम सैंपल के कीमत 200000, (दो लाख रुपये )रूप में ओडिशा मार्ग
से रायपुर की ओर ले जाया जा रहा था जिसे बागबाहरा पुलिस ने पिथौरा चौक पर
घेराबन्दी कर हिरासत में लिया और एन ,डी ,पी,एस की धारा 8-20(बी)2 के तहत
कार्यवाही किया गया
अन्य सम्बंधित खबरें