कोमाखान : पुलिस पर पथराव मामले में पुलिस ने राजपरिवार सहित 19 लोगों को किया गिरिफ्तार
कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम नर्रा के ग्रामीणों द्वारा सोमवार को कोमाखान थाना का घेराव करने निकली थी।जिन्हें कोमाखान पहुंचने से पहले कांदाझरी नाले के पास पुलिस द्वारा बेरिकेड लगाकर ग्रामीणों का रास्ता रोक लिया गया जिसमें दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक ग्रामीणों को रोक कर रखा गया । जिसमें भीड द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी होती रही ।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग भीड में नशा पान कर पहुंचे थे जो ग्रामीणों को उकसाने का कार्य कर रहे थे, पुलिस वालों के ऊपर अभद्र टिप्पणिया कर रहे थे । भीड का नेतृत्व कर रहे लोग इन्हें समझाने के बजाय पुलिस पर गुस्सा जताते रहे शाम 4 बजे भीड़ की ओर से बेरिकेड तोड़कर भीड़ की ओर से पत्थरबाज़ी शुरू गई जिससे कई पुलिस स्टाफ को चोटें भी आई जिनका मुलाहिजा करवाया गया ।
भीड़ के द्वारा पत्थरबाज़ी के दौरान पुलिस ने आंसू गैस छोड़े भीड़ को तीतर बितर करने के लिए हल्का बल का भी प्रयोग किया गया ।और मौके पर मौजूद 7 -8 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया।
भीड़ का नेतृत्व कर रहे राजपरिवार के युवराज प्रमेन्द्र दीवाकर को भीड़ को उकसाने कारण हिरासत में लिया गया और साथ कुछ महिलाएं भी थी। महिलाओं को एस. डी.एम.ने जमानत के बाद मंगलवार सुबह रिहा कर दिया गया ।
इस दौरान नर्रा गांव का माहौल शांत रहा ।इधर कोमाखान थाने में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंगलवार को दिन भर नर्रा में पुलिस की गाड़ी,, डी.एस. पी. लितेश सिंह की अगुवाई में घूमती रही स्थिति पर नजर रखी गई साथ ही मामला दर्ज किए गए उपद्रवियों को घर से उठाकर गिरिफ्तार करती रही।
बता दे की 30 सितम्बर को शराब और गांजा के आरोपितों को पकड़ने पुलिस नर्रा गई थी पुलिस एवं पुलिस वाहन पर ग्रामीणों द्वारा हमला कर दिया गया जिसमे कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे और पुलिस वाहन के साथ तोड़ फोड़ शुरू कर दिए थे।
जिसके बाद कोमाखान थाने में सात लोगो के खिलाफ जुर्म दर्ज कर 5 फरवरी को युवक ,जितेन्द्र बेलदार (जीतू) ,प्रीतम पटेल ,और संजय पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया जिनके जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशीत हो गए और रविवार को खरियार रोड मार्ग, कोमाखान मार्ग, और नर्रा-खट्टी मार्ग को पेड़ काटकर एवं कांटो से अवरुद्ध कर तीनों ग्रामीणों के निशर्त रिहाई के लिए चक्काजाम का एलान कर अपना विरोध जताए थे।
युवकों की रिहाई न होने से ग्रामीणों ने जन अदालत लगाकर कोमाखान थाना के घेराव के निर्णय लिया और सोमवार को थाना के घेराव करने के लिए गांव से ग्रामीण निकले थे । जिन्हें पुलिस ने कोमाखान के कांदाझरी नाले के पास ही रोक लिया गया और करीब 4 घण्टे तक रोक कर रखा गया।
इस दौरान प्रशासन के आला अधिकारी भी समझाइस के लिए आये थे लेकिन ग्रामीण नही माने, और आक्रोशित भीड़ के द्वारा शाम 4 बजे पुलिस पर पथराव कर दिए ।
ए. एस. पी.श्रीमती मेघा टेम्भूरकर ने बताया कि मामले में दो एफ .आई.आर.दर्ज हुई है जिसमे 19 लोगों के खिलाफ बलवा ,शरकारी कार्य मे बाधा की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।