ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग में स्थित देशी शराब दुकान को अन्यत्र जगह में स्थानांतरित करने के लिए लगाई गुहार...
नगर पंचायत पुसौर के ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर गांव के मुख्य मार्ग में स्थित देसी शराब दुकान को अन्यत्र जगह में स्थानांतरित करने के लिए गुहार लागए। ग्रामीण स्तर पर इस समस्या से निजात पाने के लिए कई बार नगर पंचायत पुसौर में स्थानांतरण हेतु आवेदन दिए थे परंतु आज तक इसका निराकरण नहीं हुआ जिससे मजबूर होकर ग्रामीण आज कलेक्टर के पास पहुंचे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि पुसौर वार्ड क्रमांक 3 एवं वार्ड 15 में देसी शराब दुकान विगत कई वर्षों से स्थित है जो कि शासन के नियमानुसार मेन रोड से 500 मीटर दूर होना चाहिए लेकिन 500 मीटर की दूरी पर न होकर मुख्य मार्ग से लगा हुआ है ।
जहां आर्य विद्या सागर स्कूल संचालित होती है। शराब दुकान के नजदीक से 1
सीसी रोड गया है जिसमें से होकर महिलाएं नहाने के लिए तलाब जाती हैं
जिन्हें प्रतिदिन गाली गलौज का सामना करना पड़ता है तथा कई आपत्तिजनक
घटनाएं झेलनी पड़ती है।
श्रद्धालुगढ़ और बच्चे भी भयभीत हैं शराबियों से
ग्रामीणों
ने बताया है कि शराब भट्टी से लगभग 100 मीटर की दूरी पर ही ग्राम देवता
सोढापाठ का मंदिर है जिसमें मोहल्ले वासियों के द्वारा बच्चों के लिए झूला
फिसल पट्टी आदि सामग्री लगाया गया है जिसमें बच्चे सुबह शाम घूमने जाते थे
लेकिन अब शराबियों के डर से वहां बच्चे जाना छोड़ दिए हैं मंदिर के सामने
चकना दुकान खोलने के बाद श्रद्धालु गढ़ शराबियों के भय से पूजा करने जाने
के लिए कतराते हैं मोहल्ले वासियों में हमेशा डर बना रहता है।