फ्लाई एस का परिवहन करने वाली 5 गाड़ियों पर आरटीओ उड़नदस्ता टीम ने की कार्यवाही, जाने क्यों?
जिले के तमनार जेपीएल उद्योग से फ्लाई एस का परिवहन करने वाली 5 गाड़ियों को आरटीओ उड़नदस्ता टीम ने ओवरलोडिंग की कार्यवाही की है , साथ ही गाडियों को परमिट फिटनेस ,व ड्राइवरों की लाइसेंस की भी जांच की है ,मिली जानकारी के अनुसार तमनार के जेपीएल से डोंगामहुआ माइंस में फ्लाई एस का परिवहन करने वाली ओवरलोड गाड़ियों को आरटीओ उड़नदस्ता रायगढ़ पीके ध्रुवे के नेतृत्व में कार्यवाही की है
जहां ओवरलोड गाड़ियों को कागजी कार्यवाही के पश्चात हुंकराडीपा चौंक
(कुंजेमुरा )खनिज जांच चौकी पर सुपुर्द किया गया है, आरटीओ प्रभारी पी के
ध्रुवे ने बताया कि ओवरलोड गाड़ियां की लगातार शिकायत आ रही थी जिसको देखते
हुए कार्यवाही की गई है और आगे भी कार्यवाही चलती रहेगी।
अन्य सम्बंधित खबरें