news-details

हरि नाथ खूंटे को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो बनाए जाने पर युवाओं में उत्साह

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश का नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विष्णु देव साय एवम् संगठन महामंत्री पवन साय के सहमति से युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें रायगढ़ जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक को बनाया गया है, इसी के साथ युवाओं में लोकप्रिय युवा नेता हरि नाथ खूंटे को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। हरि नाथ खूंटे को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने से क्षेत्र के युवाओं में ऊर्जा का संचार हुआ है।
बता दे की हरिनाथ खूंटे सतत सक्रिय रहने वाले युवा नेता है,

एबीवीपी, बजरंग दल से भाजयुमो तक हरीनाथ खूंटे ने सारंगढ़ क्षेत्र में अपनी अलग आक्रामक नेता के रूप में छवि बनाई है, युवाओं के लिए हमेशा खड़े रहने के कारण इस वर्ग में खासे लोकप्रिय रहे है, साथ ही भाजपा से जुड़े युवाओं के लिए हरि नाथ खूंटे प्रेरणा पुंज की तरह है। सारंगढ़ विधानसभा के युवा कार्यकर्ता कृष्णा महिलाने, विनशू शर्मा, हर्ष डेविड, लक्ष्मण लहरे, अनिल प्रकाश सिंह, सुजीत खूंटे, दिनार्थ राज, हितेश अजगले, अनु कुर्रे, भुवन लहरे, घनश्याम साहू, अरविंद पटेल, ओम प्रकाश मैत्री, अवधेश पटेल, अजय साहू, प्रकाश लहरे सहित सैकड़ों युवाओं ने हरि नाथ खूंटे को प्रदेश टीम सामिल किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विष्णु देव साय, जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल एवम् भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का आभार व्यक्त किया है।




अन्य सम्बंधित खबरें