news-details

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों ने विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े और अरुण मालाकार को सौंपा ज्ञापन..कृषि अधिकारियों के संख्या में बढोत्तरी कराने की मांग...

जिले का सबसे बड़ा तहसील माने जाने वाला सारंगढ कृषि प्रधान क्षेत्र माना जाता है। यहाँ के कृषि अधिकारियों के मार्गदर्शन और किसानों के मेहनत से कई किसान छत्तीसगढ़ में कृषक रत्न से पुरुस्कृत होते आ रहे हैं। लेकिन क्षेत्र अधिक और कृषि अधिकारी की संख्या में कमी से मनोचित विकास नही हो पा रहा है, जिसे लेकर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े को ज्ञापन सौंपा है।जिसमे कहा गया है कि कृषि विभाग के मैदानी अधिकारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के पूर्व में पद 800 से 1000 एवं कृषि विस्तार अधिकारी के पद 6000 कृषक संख्या के आधर पर स्वीकृत किया गया है, जबकि वर्तमान में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का 25 पद एवं कृषि विकास अधिकारी का 04 पद स्वीकृत है।

वर्तमान में विकासखण्ड सारंगढ़ में 95000 से अधिक खाताधारक कृषक है। कृषक संख्या अधिक होने से कृषि योजनाओं को शत् प्रतिशत कृषकों तक पहुंचाने में कठिनाई हो रही है।अतः कृषकों के लोकहित में कृषक संख्या के आधार परग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के नवीन 70 पद एवं कृषि विकास अधिकारी के नवीन 15 पद स्वीकृत कराने हेतु निवेदन किया है।विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कृषि मंत्री से अनुरोध की बात कही है।




अन्य सम्बंधित खबरें