जिले में लगातार बढ़ रही है महिलाओं से छेड़छाड़.. एक नाबालिक और एक विवाहित महिला हुवी शिकार...! मामला दर्ज.
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 354 ,323 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है ।
मिली जानकारी अनुसार मोदी पारा निवासी नरेश साहू की पहचान शिकायत करने वाली नाबालिग से थी। किशोरी से नरेश कुछ दिनों से फोन पर बात करता था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मंगलवार दोपहर जब युवती नटवर स्कूल के पास से गुजर रही थी तभी नरेश एकाएक वहां पहुंचा और किशोरी से पहले बहस की फिर छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने यह बात अपने परिजन को बताई, जिसके बाद नरेश के खिलाफ कोतवाली पुलिस में मामला दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने 354, 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
घर के पास टहल रही शादीशुदा महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर:-
खरसिया
थाना क्षेत्र अंतर्गत शादीशुदा महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने
आया है। महिला शाम को टहल रही थी, तभी आरोपी युवक आ करके महिला के साथ
छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने परिजन से बातचीत के बाद मंगलवार को एफआईआर दर्ज
कराई है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात 10 बजे भोजन के बाद घर के बाहर
टहल रही एक महिला को देखकर खरसिया गोविंद कॉलोनी निवासी आशीष अग्रवाल (35)
ने छेड़छाड़ की। महिला के साथ आरोपी युवक का कुछ समय से विवाद भी चल रहा था।
खरसिया पुलिस ने आरोपी आशीष अग्रवाल के खिलाफ महिला की शिकायत पर 354 का
मामला दर्ज कर लिया है।