बागबाहरा : किसान आंदोलन के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान द्वारा पद यात्रा किया गया
कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन की तपिस बढ़ती जा रही है आन्दोलनरत किसानों के समर्थन में संसदीय सचिव एंव खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के कुशल नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में एक दिवसीय पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया पदयात्रा की शुरुवात कोमाखान से होकर ग्राम भालुचुंवा,मार्ग से बसूला डबरी होते गोयनाबाहरा में समापन किया गया.
कार्यक्रम में उपस्थित तेजन चन्द्राकर,भूत पूर्व मंडी अध्यक्ष एंव वरिष्ट कांग्रेसी,ने कहा मोदी सरकार किसान विरोधी सरकार है,देश के उद्योगपतियों को फायदा देने वाली सरकार है किसानों के आजीवका पर अतिक्रमण करने वाली सरकार है.
कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान के अध्यक्ष संतोष पटेल जी ने सभी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्र में बैठे मोदी सरकार की तीन नए कृषि कानून की खामियां गिनवाते हुए कहा. यह तीन नए कृषि कानून किसानों की फसल की एम .एस. पी.को छिनने वाला कानून है 2022 तक किसानों की आय बढ़ाने का वादा महज एक दिखावा है देश के बड़े कारोबारियों द्वारा कृषि क्षेत्र पर कब्जा करने वाला कानून बताया,भोले भाले किसानों से उनकी आजीविका छिनने वाला कानून बताया, संतोष पटेल जी के द्वारा पदयात्रा में शामिल समस्त कांग्रेस और ग्रामीणों को कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाने के लिए सहृदय धन्यावाद प्रेषित किया ,ग्राम गोयनाबाहरा के रंगमंच पर कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा संतोष पटेल जी के द्वारा किया गया.
कार्यक्रम में शामिल प्रदीप यादव जी किशोर चुतर्वेदी जी पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष केजू चक्रधारी तूफान दीवान जी गिरवर साहू देवेंद्र देवांगन, राजू जैन, तेजन लाल, दीनदयाल दीवान, शशांक श्रीवास, रामलाल दीवान, यादराम, नोहर, हरीराम, समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे.