बलरामपुर कुसमी जोड़ने वाले रास्ते पर बड़े-बड़े गड्ढे, आने-जाने में करना पड़ रहा परेशानियों का सामना.
जशपुर जिला के नवीन तहसील अंतर्गत सुलेशा पुलिस चौकी से लेकर महन ई बुर्जूडिह सरगुजा बॉर्डर जोड़ने वाली बलरामपुर कुसमी जोड़ने वाली रास्ते पर बड़े-बड़े गड्ढे लोगों की आने-जाने में भारी परेशानी झेलना पड़ता है. जब कोई दुर्घटना अथवा किसी प्रकार की बीमारी बच्चों शासकीय सेवा से 108 एंबुलेंस की आवश्यकता होती है. सड़क की स्थिति जर्जर होने के कारण वहां आने जाने से जाने में काफी देर हो जाती है ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते में गुजरने वाले लोग जान हथेली पर लेकर चलना पड़ रहा है. ऐसा क्षेत्र है जहां सबसे अधिक राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा निवास करते हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुलेशा से पहाड़ी क्षेत्र होते हुए बलरामपुर मार्ग जोड़ने वाली सड़क जो बीच सुलेशा चौकी से सरगुजा बॉर्डर तक लोगों को के लिए मुसीबत खड़ी कर रही है. गड्ढे के कारण लोग इस मार्ग से जान जोखिम में डाला है. आवागमन कर रहे हैं इस मार्ग में रोजाना सैकड़ों वाहनों का गुजारा होता है जिन्हें आवागमन में दिक्कत आ रही है वही ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मरम्मत का मांग कर रही है इस विषय में शासन प्रशासन क्या कर रही है.