महासमुंद रेल्वे स्टेशन ,अब यात्रियों को मिलेगी फ्री वाई फाई सर्विस
राजधानी रायपुर की तर्ज पर जीला मुख्यालय स्थिति रेलवे स्टेशन में भी यात्रियों को फ्री इंटरनेट सेवा वाई फाई के माध्यम से मिल पायेगी रेल मंडल की ओर से स्टेशन में वाई फाई सिस्टम लगाकर शुरू कर दिया गया है स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर सुचारू सेवा के लिए हाई पावर वाला सिस्टम लगाया गया है जिसका रेंज लगभग 500 मीटर तक होगा जिससे स्टेशन के दूसरे ओर बैठे यात्री भी लाभ उठा पाएंगे जानकारी के मुताबिक वाई फाई सेवा केंद्र सरकार की ,,स्टेशन वाई फाई योजना ,,के तहत शुरू किया गया है इस संबंध में रेल टेली कॉम के अफसरों ने जानकारी दी कि योजना के तहत छोटे बड़े सभी स्टेशनों को वाई फाई सेवा से कनेक्ट किया जाएगा ।जिससे सफर के दौरान प्रतीक्षा करने वाले सभी यात्री ट्रेन की लोकेशन लेने के साथ मनोरंजन कर पाएंगे।
सेवा का लाभ लेने यात्रियों को मोबाइल का वाई फाई सिस्टम आन करना होगा
इसमें स्टेशन का वाई फाई शो होने के बाद मोबाइल पर एक मैसेज आएगा जिससे
मामुली जानकारी देने के बाद ओ .टी.पी.नम्बर जारी किया जायेगा ,इसके बाद
यात्री इस सेवा का लाभ ले पाएंगे जानकारी के मुताबिक स्टेशन में यह सेवा
बीते साल मार्च में शुरू किया गया था मार्च के अंतिम दिनों में कोरोना के
चलते लाक डाउन लगने और रेल सेवा बन्द होने के कारण बहुत कम लोग इस सेवा का
लाभ उठा पाए थे रेल सेवाएं शुरू होने से यह सेवा फिर से शुरू होगा।