बागबाहरा  नर्रा गांव को लेकर भाजपाईयों ने की महासमुंद एस. पी... - CG Sandesh

बागबाहरा नर्रा गांव को लेकर भाजपाईयों ने की महासमुंद एस. पी.से मुलाकात,अन्याय पूर्ण कार्रवाई करने से दी आंदोलन की चेतावनी

विगत कुछ दिनों पूर्व से बागबाहरा विकास खण्ड के थाना कोमाखान अंतर्गत ग्राम नर्रा में अवैध शराब माफियाओं शराब बिक्री के कारण शुरु हुए विवाद थमने का नाम नही ले रहा है भाजपा ने कहा कि ग्राम नर्रा में अवैध शराब बिक्री के विरोध करने सजा नर्रा के भोली भाली जनता को चुकानी पड़ रही है ।भाजपाइयों ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नर्रा महासमुंद जिले का अंतरिम ग्राम है जो ओडिशा बार्डर से लगे होने के कारण अवैध शराब का कारोबार फलफूल रहा है शराब तस्करों द्वारा ओडिशा राज्य से शराब की तश्करी की जा रही है जिसकी जानकारी साशन प्रशासन को भी है ।नर्रा के ग्रामीणों द्वारा गांव में शराब माफ़ियाओं के खिलाफ गतिविधियों को रोकने का विरोध कर रहे थे मगर रसूख दार माफियाओं द्वारा ऊंची पहुंच और सांठ गांठ होने के कारण कोई कार्रवाई नही हुई हमेशा ग्रामीणों के आवाज को दबा दिया जाता था कुछ दिन पूर्व गांव के ग्रामीणों द्वारा एक मत होकर में बैठक रखा गया और शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चर्चा हुई और धरना प्रदर्शन कर अवैध शराब बिक्री का विरोध दर्ज किया गया ।

जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के विरुद्ध ही लाठी चार्ज करते हुए बेरहमी से पुरुषों और महिलाओं को भी दौड़ा दौड़ा कर मारा पीटा गया। इतना ही नही ग्रामीणों पर शासकीय कार्रवाई में बाधा और हमला की भी रिपोर्ट दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है। भाजपा ने पुलिसिया कार्रवाई को असंवेदनशील बताते हुए कहा है कि पुलिस प्रसाशन के द्वारा जो लोग धरना कार्यक्रम में शामिल नहीं थे उनके विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज कर धारा लगाई गई और गिरफ्तार किया गया है।महासमुंद एस. पी.श्री प्रफुल्ल ठाकुर से।मुलाकात के दौरानपूर्व विधायक प्रीतम दिवान,परेश बागबाहरा भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोनिका साहू जिला कोषाध्यक्ष थानसिंग दीवान, मंडलगण अध्यक्ष सागर चंद्राकर (कोमाखान)धरम दिवान(खल्लारी)प्रेम साहू(बागबाहरा शहर)पिलेश्वर पटेल (बागबाहरा ग्रामीण)सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने मौके पर ग्रामीणों में दहशत की स्थिति को देखते हुए रोष व्यक्त किया है।

प्रशासन की दबावपूर्ण कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा है कि जो शराब माफिया इस बर्बरतापूर्ण कांड के असली दोषी है वो खुले घूम रहे है और नर्रा के ग्रामीण आज दबाव, तनाव और दहशत के साये में जी रहे है।10 फरवरी को घटना के जिम्मेदार शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई और प्रशासनिक अराजकता को रोकने जिला पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा दिया गया है। कहा गया है कि शीघ्र ही गांव में शांति व्यवस्था बहाल नही हुई और अन्याय पूर्ण किसी भी ग्रामीण की गिरफ्तारी की गई तो जिला भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।बुधवार को ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व विधायक द्वय प्रीतम दीवान, परेश बागबाहरा, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर जिला उपाध्यक्ष मोनिका साहू, जिला कोषाध्यक्ष थानसिंग दीवान, मंडल अध्यक्ष सागर चंद्राकर, प्रेम साहू, धरम दीवान, पिलेश्वर पटेल सहित मंडल पदाधिकारी भूषण सिन्हा, कृष्ण कुमार साहू, रवि फरोदिया, पूनम चंद्राकर, जसराज चंद्राकर रिंकू चंद्राकर जतिन रूपरेला कदर राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें