महासमुन्द : 05 विकास कार्यों के लिए 19 लाख की प्रशासकीय स्वी... - CG Sandesh

महासमुन्द : 05 विकास कार्यों के लिए 19 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति

जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा के अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र खल्लारी के लिए कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिला योजना एवं सांख्यिकी के अंतर्गत 05 विकास कार्यों के लिए 19 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

जारी ओदश के अनुसार विधानसभा क्षेत्र खल्लारी के अंतर्गत ग्राम पण्डरीपानी, घुचापाली एवं ग्राम कारागुला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 13 लाख रूपए, ग्राम खल्लारी वार्ड क्रमांक-02 में रंगमंच के लिए 02 लाख तथा ग्राम बिन्द्रावन में सीसीरोड सह नाली निर्माण के लिए 04 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें