प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के अनुशंसा पर खल्लारी विधान सभा क्षेत्र में हुई विभिन्न विकास कार्य की स्वीकृति.
महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के अनुशंसा पर खल्लारी विधान सभा क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास कार्य की स्वीकृति प्राप्त हुई है. जिस पर कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन ने हर्ष व्यक्त किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार महासमुंद कलेक्टर डोमन सिंह द्वारा जिला योजना एंव सांख्यकी के अंतर्गत पांच विकास कार्यों के लिए 19 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है. महासमुंद कलेक्टर द्वारा जारी किए गये आदेशानुसार खल्लारी विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी, घुंचापाली, एंव ग्राम कारागुला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 13 लाख रुपये, ग्राम खल्लारी के वार्ड क्रमांक 2 में रंगमंच के लिए दो लाख तथा सी सी रोड सह नाली निर्माण के लिए 4 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है.
अन्य सम्बंधित खबरें