बागबाहरा : संसदीय सचिव एंव खल्लारी विधायक ने किया ग्राम बनिय... - CG Sandesh

बागबाहरा : संसदीय सचिव एंव खल्लारी विधायक ने किया ग्राम बनिया तोरा में गोठान का भूमिपूजन

प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल छत्तीशगढ़ के चार चिन्हारी नरवा ,गरवा,घुरवा बारी,के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में तत्परता दिखाते हुए ग्रामीण अंचलों के लिए कार्ययोजना तैयार कर राशि स्वीकृति कर दी गई है ।

ग्रामीण अंचलों में गोठान भुमिपूजन कार्यक्रम भी शुरू हो गया है । इस तारतम्य में संसदीय सचिव एंव खल्लारी विधायक  द्वारिकाधीश यादव ने बागबाहरा विकास खंड के कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम बनियातोरा में गोठान का भूमि पूजन किया गया ।   विधायक  ने ग्राम बनियातोरा के ग्राम वासी को संबोधित करते हुये अपने उध्बोधन में कहा छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा ,गरवा,घुरवा बारी,के संवर्धन में छत्तीसगढ़ की सरकार प्रमुख रूप से कार्य कर रही है ।  इस योजना के तहत गौठानो में चारागाह का विकास किया जाएगा पानी की उचित व्यस्था तथा वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए घुरवा निर्माण किया जाएगा ।इस योजना के लागू होने से किसान अपने पशुओं की बेहतर देखभाल करेंगे और गोबर को सरकार को बेचकर अपनी आय बढ़ा सकते है।

बिहान योजना के तहत महिला समूह के हमारे माता बहने स्वरोजगार के लिए वर्मीकम्पोस्ट ,तैयार कर धूप बत्ती ,दिया,आदि समान बना कर लाभ कमा सकती है ,हमारी माताओं बहनों के अतिरिक्त लाभ के लिए गौठान घेरे के अंदर एक तालाब निर्माण ,पोल्ट्री शेड बनवा देंगे जिससे हमारी माता बहने मछली पालन और कड़कनाथ जैसे ऊंची नस्ल की मुर्गी पालन कर अतिरिक्त लाभ कमा सकते है ,श्री यादव जी ने ग्राम बनियातोरा को सड़क निर्माण की सौगात देते हुए ग्राम परसुली से बनियातोरा पहुँच मार्ग को सुगम बनाने के लिए पक्की सड़क बनवाने का आश्वासन दिया ।


इसी तरह बाढ़ी विकास तथा नालो के संरक्षण के साथ भु,जल स्तर के लिए अधिक से अधिक कार्य किये जायेंगे ।विधायक श्री यादव जी ने कहा निश्चित रूप से सरकार के इस कदम से ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। 

कार्यक्रम में उपस्थित  संतोष पटेल जी कांग्रेस कमेटी कोमाखान ब्लॉक अध्यक्ष ,ने कहा कांग्रेस सरकार आने से किसानों को अन्य राज्यों के किसानों की तुलना में बहुत ज्यादा लाभ हुआ है ,धान की कीमत ,2500 रु क्विंटल ,दे रही है जो अन्य राज्यों में नही है ,कांग्रेस सरकार सपथ ग्रहण लेते ही किसानों के कर्ज माफी की घोषणा कर दी कांग्रेस की सरकार किसानों की सरकार है और किसानों को लाभ दिलाने और किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है,इसी कड़ी में छत्तीशगढ़ के चार चिन्हारी नरवा गरवा घुरवा बारी के तहत योजना चला रखी है ,जिससे किसानों को बहुत लाभ मिलेगा ।

भूपेंद्र ठाकुर  ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष बागबाहरा  ने बनियातोरा के ग्रामवासी और माता बहनों को प्रणाम और , उध्बोधन में कहा कांग्रेस की सरकार आपके परिवार के सदस्य के सामान है जो आपके हितों को हमेशा ध्यान में रखते हुए अनेक प्रकार की योजनाओं को आपके बीच ला रही है जैसे ,लइका अउ महतारी मन बर ,सुपोषण योजना ,आप मनके अच्छा सेहत बने रही करके सुपोषण बाड़ी योजना ,अउ आप सभी ग्रामीण किसान और माता बहिनी के विकास बर नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना, ,कांग्रेस की सरकार लाई है जब गोठान के कार्य पूरा हो जाएगा तब गोठान के अंदर आने से जैसे एक गार्डन में आये है ,ऐसा महसूस होगा क्योंकी गौठान के चारो तरफ अनेक प्रकार के पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे ,आगे किसानों की हितो के विषय मे बताते हुए कहते है कि हमारी छत्तीशगढ़ के किसान भाई अन्य राज्यों के किसानों से तुलना करें तो ,2500 रु समर्थन मूल्य ।मिलने से अतिरिक्त लाभ कमा रहे है ,हमारी सरकार सिर्फ वादा नही करती ,करके दिखाती भी है , विपक्ष पर निशाना साधते हुए ,श्री भूपेंद्र ठाकुर जी ने कहा ,2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने वाली सरकार आज किसानो की आत्मा कृषि भूमि को ही कब्जा कर बड़े बड़े उद्योगपतियों के हवाले करने,फसल की समर्थन मूल्य msp छिनने में लगी है जिस वजह से आज किसान दिल्ली बॉर्डर में धरने पर बैठी है , भारत देश किसानों का देश है आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता आपको सबक सिखा देगी।


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वा मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर संतोष पटेल कोमाखान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर अध्यक्ष शहर बागबाहरा केजू चक्रधारी, सरपंच चिंतामणि चंद्राकर ,प्रदीप यादव, तूफान दीवान, ओमकार ठाकुर, एवन कुर्रे ,मीनेस्वर साहू, तेजनदल, उत्तम राणा, राजू त्रिपाठी राजू चंद्राकर करताल नायक, संजू अग्रवाल, अमर पटेल ,खोमेश साहू, रेवाराम दीवान, द्रोण पटेल, एवं समस्त कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी ग्राम बनियातोरा के ग्राम वासी अतिथियों को अपने समक्ष पाकर बहुत ही उत्साहित और खुस नजर आए।


अन्य सम्बंधित खबरें