कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम दरबेकेरा में दिनदहाड़े लूट को अंजा... - CG Sandesh

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम दरबेकेरा में दिनदहाड़े लूट को अंजाम

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम दरबेकेरा में नकाबपोश लुटेरों ने दो घरों से नगदी रकम और सोने चांदी के जेवर लूट ले गए मामले में पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है पहले मामले में दरबेकेरा निवासी भानुराम ठाकुर ने पुलिस को बताया 11 फरवरी शुबह वह और उनकी मां काम पर चले गए पत्नी गीता बाई घर पे अकेली थी।करीब साढ़े 12 बजे मोहल्ले के ओम प्रकाश ठाकुर ने फोन कर बताया कि तुम्हारे घर तीन व्यक्ति आकर अलमारी में रखे रुपये चोरी कर ले गए हैं। सूचना मिलने पर घर पहुंचा तो पत्नी गीता ठाकुर ने बताया कि तीन अज्ञात व्यक्ति एकाएक घर में आकर घुस गए, उनमें से एक व्यक्ति ने नारंगी शर्ट पहनी थी, चेहरा खुला हुआ रंग गोरा था हाथ में चाकू रखा था। महिला को चाकू दिखाकर खड़ा हो गया और चिल्लाने पर चाकू मारने की धमकी दी। दो व्यक्ति मुंह में काला रंग का गमछा बांधे थे। उनका रंग सांवला था। कमरा अंदर जाकर आलमारी का दरवाजा तोड़कर लॉकर से पांच सौ एवं सौ रुपये के नोट कुल नकदी 30 हजार रुपये ले गए। मामले में पुलिस धारा जुर्म दर्ज कर किया है।

इसी तरह यहीं के मोहन ठाकुर ने पुुलिस को बताया वह गुरुवार सुबह 10 बजे घर में ताला बंद कर काम करने खेत गया था करीब साढ़े 12 बजे हमारे मोहल्ले के भानूराम ठाकुर के घर चोरी की बात सुनकर घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजा में लगा ताला गायब था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में लगा ताला भी गायब था।कमरे अंदर अलमारी में रखे कपड़ा वगैरह बिखरा हुआ था। अलमारी के लॉकर को चेक करने पर उसमें रखा सोने का पांच नग लॉकेट कीमत 20 हार रुपये, एक जोड़ी चांदी की पायल 10 तोला कीमत चार हजार रुपये, एक नग मोबाइल एवं नगदी रकम पांच हजार रुपये, कुल 29 हजार पांच सौ रुपये गायब था। पुलिस ने मामले मे जुर्म दर्ज किया है।करीब साढ़े 12 बजे मोहल्ले के ओम प्रकाश ठाकुर ने फोन कर बताया कि तुम्हारे घर तीन व्यक्ति आकर अलमारी में रखे रुपये चोरी कर ले गए हैं।

सूचना मिलने पर घर पहुंचा तो पत्नी गीता ठाकुर ने बताया कि तीन अज्ञात व्यक्ति एकाएक घर में आकर घुस गए, उनमें से एक व्यक्ति ने नारंगी शर्ट पहनी थी, चेहरा खुला हुआ रंग गोरा था हाथ में चाकू रखा था। महिला को चाकू दिखाकर खड़ा हो गया और चिल्लाने पर चाकू मारने की धमकी दी। दो व्यक्ति मुंह में काला रंग का गमछा बांधे थे। उनका रंग सांवला था। कमरा अंदर जाकर आलमारी का दरवाजा तोड़कर लॉकर से पांच सौ एवं सौ रुपये के नोट कुल नकदी 30 हजार रुपये ले गए। मामले में पुलिस धारा जुर्म दर्ज कर किया है।इसी तरह यहीं के मोहन ठाकुर ने पुुलिस को बताया वह गुरुवार सुबह 10 बजे घर में ताला बंद कर काम करने खेत गया था करीब साढ़े 12 बजे हमारे मोहल्ले के भानूराम ठाकुर के घर चोरी की बात सुनकर घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजा में लगा ताला गायब था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में लगा ताला भी गायब था।कमरे अंदर अलमारी में रखे कपड़ा वगैरह बिखरा हुआ था। अलमारी के लॉकर को चेक करने पर उसमें रखा सोने का पांच नग लॉकेट कीमत 20 हार रुपये, एक जोड़ी चांदी की पायल 10 तोला कीमत चार हजार रुपये, एक नग मोबाइल एवं नगदी रकम पांच हजार रुपये, कुल 29 हजार पांच सौ रुपये गायब था। पुलिस ने मामले मे जुर्म दर्ज किया गया है


अन्य सम्बंधित खबरें