संसदीय सचिव एंव खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव से खास बातचीत.
कांग्रेस पार्टी के संसदीय सचिव एंव खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव खल्लारी विधान सभा की जनता की चिंता करते है, जिनके पास खल्लारी विधान सभा की जनता अपनी समस्या लेकर पहुँचते है.
विधायक द्वारिकाधीश यादव ग्रामीण स्तर के चुनाव में जनपद सदस्य के चुनाव में जनप्रतिनिधि के रूप में आये और जनपद उपाध्यक्ष बने. द्वारिकाधीश का जनता के साथ एक परिवार की तरह जुड़ाव है. द्वारिकाधीश जमीनी स्तर से राजनीति के उच्चतम शिखर पर पहुंचे, यादव जी का लगन और मेहनत का नतीजा है जो उन्हें विधानसभा के प्रथम चुनाव में जनता के द्वारा 57,000 वोटों की वृद्धि से रिकार्ड तोड़ विजय दिलाई.
हमारे सीजी संदेश डॉट कॉम के महासमुंद और बागबाहरा के संवाददाता सुरेन्द्र यादव ने संसदीय सचिव जी से खास विषयों को लेकर चर्चा की जिनका उन्होंने जवाब दिया.
जनपद उपाध्यक्ष से विधायक के रूप में जनता द्वारा चुना के प्रश्न पर विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि सर्व प्रथम मैं ये कहना चाहूंगा जब मैं जनपद उपाध्यक्ष था तब मैं 20 से 25 वर्षो तक संगठन में कार्य किया, लोगो के बीच जाकर उनकी समस्या को सुना, और उनके समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया. इसी का नतीजा है कि क्षेत्र की जनता मुझे कांग्रेस की उम्मीदवार के रूप में देख विधायक पद के लिए रिकार्ड मतों से विजय दिलाई.
आपको बता दें कि विधायक द्वारिकाधीश को संसदीय सचिव के पद पर एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, विधायक द्वारिकाधीश यादव से प्रदेश में पूरी तरह से स्कूल आखिर कब तक खोलने की रणनीति बनेगी ? इस पर उन्होंने कहा कि निश्चित ही शिक्षा को सुचारू रूप में लाने का कार्य पर जोर दिया जा रहा है कोरोना संक्रमण पहले से सामान्य होते जा रहे है निकट भविष्य में टीकाकरण के आने से भविष्य में स्तिथि सामान्य होने पर स्कूल पूरी तरह खोले जाएंगे. उन्होंने कहा कि आगामी तीन वर्षों में हमारे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के कुशल नेतृत्व में हमारे शिक्षा मंत्री शिक्षा विभाग में व्यापक पैमाने पर फेर बदल हो रहे है और जो उच्च शिक्षा व्यस्था के तर्ज पर होगी. मान. मुख्यमंत्री जी ने राज्य में इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की शुरुवात की है. जिसकी व्यस्था अभी कुछ जगह पर है लेकिन आने वाले समय मे इंग्लिस मीडियम स्कूल को सरकारी इंग्लिश स्कूल के मॉडल रुप में होगा जिससे छत्तीसगढ़ में बच्चे सरकारी इंग्लिश स्कूल में पढ़ने जाएंगे.
विधायक जी से पूछा गया कि क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगाते मिली है इस विकास कार्य को आप किस दृष्टि से देखते है ? जिसपर उन्होंने कहा कि विकास कार्य का सौगात तो समूचे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सरकार बनते ही दो घण्टे में शुरु हुए और 1 एकड़ के किसान का 10,000 रु और और 100 एकड़ के किसानों का 15 लाख का कर्जा माफ हुआ है. जिससे निश्चित ही किसानों का विकास हुआ है.
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 2500 सौ रु में धान की खरीदी की गई लेकिन केंद्र सरकार की आपत्ति की वजह से हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी ने राजीव गांधी न्याय योजना के तहत 1 एकड़ के किसान को 10 हजार का उनकी आर्थिक के प्रगति के लिए दिया जिससे आर्थिक स्थिति सुदृठ हो सके. जिसका परिणाम है कि पूरे देश मे कोरोना संकट के दौरान देश मे आर्थिक मंदी आयी है लेकिन छतीसगढ़ इस समय भी तेजी से विकास कर रहा है.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने सांसदों के 2 साल का सांसद निधि की राशि खत्म कर दी जिससे सांसद भी अपने क्षेत्र का विकास नही कर पाए लेकिन कांग्रेस सरकार की कुशल नेतृत्व और रणनीति का परिणाम है कि कोरोनो संकट में भी राजीव गांधी न्याय योजना की राशि खाते में डाली गई है । और निकट भविष्य में छत्तीसगढ़ देश के व्यापार में भी काफी प्रगति की है. निकट भविष्य में छत्तीसगढ़ देश मे उदाहरण होगा कि जिन राज्यों को विकास करना होगा वह निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ को देखने आएगी.
उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार जो तीन नए कृषि कानून लाये है जिसके विरोध में लाखों किसान दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत है अगर प्रधान मंत्री छत्तीसगढ़ मॉडल को कानून का रूप देती है, राजीव गांधी योजना में अगर प्रति एकड़ 10,000 रु. देती है और कानून पारित करती है तो कृषि आन्दोलन 2 मिनिट में खत्म हो जाएगा.
आपको बता दें कि विधायक द्वारिकाधीश यादव अभी असम दौरे से आये है, जहाँ आने वाले समय में चुनाव होने वाला जिसकी चुनावी रणनीति के बारें में बताते हुए विधायक ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी वहां के प्रभारी है और असम में जनता कांग्रेस के पक्ष में है जैसे छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले ही मतदाता का झुकाव कांग्रेस के पक्ष में देखने को मिला वैसे ही असम की मतदाताओं का झुकाव कांग्रेस के पक्ष में देखने को मिला है, निश्चित ही असम में कांग्रेस की सरकार बनेगी.