महासमुंद : हेमकुंवर रमेश पटेल के सरपंच संघ जिलाध्यक्ष बनने प... - CG Sandesh

महासमुंद : हेमकुंवर रमेश पटेल के सरपंच संघ जिलाध्यक्ष बनने पर उठे सवाल, नियम को ताक में रखकर मनमाने तरीके से बनाया गया जिलाध्यक्ष, सरपंच संघ कोई संवैधानिक पद नहीं.

सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष के पद के लिए बिना कोरम पूरा किये ब्लॉक के कुछ पदाधिकारीयों द्वारा मनमाने तरीके से मनोनयन कर दिया गया है जबकि एक ब्लॉक से कम से कम पांच पदाधिकारीयों उपस्थिति में बहुमत के आधार पर जिलाध्यक्ष का मनोनयन किया जाता है।

वहीं, चुनाव की स्थिति में जिले के सभी सरपंचों द्वारा मतदान में हिस्सा लिया जाता है। लेकिन, यहां पर दोनो ही प्रक्रिया को नजरअंदाज कर जिलाध्यक्ष के पद पर हेमकुंवर रमेश पटेल का मनोनयन कर दिया गया है। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में सरपंच संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपलाल पटेल, दूजलाल साहू सरपंच खट्टी, राजेंद्रकुमार मधुकर बोरियाझर सरपंच आदि ने जिलाध्यक्ष के चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष एवं अन्य कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरा करने के लिए जिला सरपंच के पदाधिकारियों सहित ब्लाक सरपंच संघ के सदस्यों के बीच बैठक रख दिन व तिथि एवं निर्वाचन अधिकारी नियुक्त जरूरी है।

लेकिन, संघ के दो-चार सदस्यो ने मनमानी पूर्ण रवैया अपनाते हुए ब्लॉक के निर्वाचित सदस्यों के मताधिकार का हनन किया गया है, लेकिन जिलाध्यक्ष के लिए मनोनयन की भनक वर्तमान पदाधिकारियो को भी लगने दी गई और दो-चार लोगो की उपस्थिति में ही जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष पद के लिए चयन कर लिया गया, जिससे जिले सरपंचों की सहमति नहीं मिली है। पूर्व जिलाध्यक्ष रूपलाल पटेल ने कहा कि अब जिले के सरपंचों की बैठक बुलाकर मतदान के जरिए चुनाव कराने पर सहमति बनाई जाएगी।

इनकी उपस्थिति अनिवार्य

प्रेसवार्ता में बताया गया कि सरपंच संघ कोई संवैधानिक पद नहीं है। इसलिए, वर्षो से चल रही प्रक्रिया को ही मान्यता दी जा रही है। इसके तहत प्रत्येक जनपद के सरपंच संघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य है। तभी मनोनयन के जरिए जिलाध्यक्ष का चयन किया जाता है। चुनाव की स्थिति में जिले के सभी सरपंचों द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया जाता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें