तेज रप्तार का कहर, अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत.
महासमुंद तेज रप्तार कर ने बाइक सवार दो सड़क किनारे दुकान में कार मरम्मत कर रहें अन्य दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया फहतन इतना जबरदस्त थी कि बाइक के पीछे बैठे और और कार सुधार रहे मिस्त्री के सहयोगी की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक चालक चालक अस्पताल पाबूचने से पहले ही दम तोड़ दिया कर मिस्त्री फहतन में घायल है। जिसका उपचार निजी अस्पताल में जारी हाइटना शुक्रवार शाम सवा 5 बजे नेशनल हाइवे 53 झलप से आगे टूरीडीही की है।
पुलिस के अनुसार वैगन आर कार पिथौरा से रायपुर की ओर जा रही थी। कार चालक तेज गति से चला रहा था। रायतुम मोड़ के पास ग्राम टूरीडीह में वाहन अनियंत्रित होकर कार मैकेनिक की दुकान में जा घुसी, इससे कार बना रहा मैकेनिक मोहन (28) पुत्र नामदेव चौहान निवासी टूरीडीह घायल हो गया। जबकि उसका सहयोगी केदार,,(19) पुत्र हीरालाल सोनवानी, निवासी जोरातराई और दुकान आए बाइक सवार अर्जुन (38) पुत्र समारू टांडे निवासी छिंदौली की मौके पर मौत हो गई। घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक चालक एस कुमार जोगी (26) पुत्र पोखन जोगी निवासी छिंदौली को अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
ग्रामीणों के अनुसार बाइक चालक एस कुमार जोगी अपने साथ अर्जुन टांडे को बिठाकर मोहन चौहान की दुकान आया था। एस कुमार और अर्जुन बाइक पर ही बैठकर दुकान में कार का पट्टा बना रहे मोहन चौहान से बात कर रहे थे। मोहन के साथ केदार भी काम में जुटा था, तभी अचानक अनियंत्रित कार सड़क किनारे दुकान में बाइक सवार व कार बना रहे लोगों को घसीटते जा घुसी।
जिससे मौके पर दो, अस्पताल ले जाते एक की मौत हो गई। वहीं मोहन चौहान के कमर की हड्डी टूट गई, सिर में चोट आई, जिसका उपचार जारी है। घटना में कार चालक को सामान्य चोट आई है। सूचना पर ढांक टोल प्लाजा की एंबुलेंस से एस कुमार को पिथौरा अस्पताल ले जाया जा रहा था।