नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी के मार्गदर्शन में जल... - CG Sandesh

नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी के मार्गदर्शन में जल संरक्षण व जल संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी के मार्गदर्शन में संत रामेश्वर गहिरा गुरूजी महाविद्यालय बगीचा में राष्ट्रीय स्वयंसेविका बगीचा के द्वारा "कैच द रैन " कार्यक्रम का आयोजन किया गया सभी को जल संरक्षण व जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया , इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सम्मानित प्रो डाक्टर आर के बरेठ सर जी , नगर पंचायत से सम्मानित लकड़ा सर जी, पाण्डेय सर जी, हिमालय सर जी रहे । कार्यक्रम का संचालन बीए फाइनल इयर का छात्र इतीश राव ने किया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूज्यनीय स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया गया उसके पश्चात् कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का बेंच व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया कार्यक्रम की इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेविका कु शालिनी गुप्ता ने सभी को जल संरक्षण के प्रति शपथ ग्रहण कराया।

उसके बाद सभी को जल के प्रति जागरूक करते हुए प्रोफेसर डॉ आर के बरेठ जी जल संरक्षण के विषय पर सभी को जानकारी देते हुए कहा कि जल ही जीवन है इसका संरक्षण अतिआवश्यक है व लकड़ा सर जी ने भी सभी को जागरूक करते हुए कहे कि हम सभी को जल के प्रति हमेशा जागरूक करते रहते हैं जल की हर एक बूंद हमारे लिए कीमती है इतीश ने भी जल के महत्व के विषय में सभी को जानकारी इस सफल आयोजन में रानी दुर्गावती महिला मंडल अध्यक्ष व सभी सदस्यों का विशेष सहयोग मिला जिसमें मोनी जायसवाल, गुलनाज खातुन, मलिका खातुन जय माता दी महिला मंडल से अंजनी , प्रतिमा शामिल रहे साथ ही कुछ युवा सदस्य विकास, सचिन, सभी का विशेष सहयोग मिला । कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय स्वयंसेविका कु शालिनी गुप्ता ने का आभार व्यक्त किया व सभी को जल संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया।


अन्य सम्बंधित खबरें