जिले के लिए स्कूल खोलने के लिए जारी हुआ गाइडलाइंस... कोर्स स... - CG Sandesh

जिले के लिए स्कूल खोलने के लिए जारी हुआ गाइडलाइंस... कोर्स सहित ऐसे होगा नियम...

11 महीने बाद सोमवार से स्कूल खुलेंगे। कॉलेज और स्कूलों में क्लास लगाने की तैयारी की जा रही है। शनिवार शाम को नौवीं से बारहवीं की क्लास शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। स्कूल प्रबंधनों ने अभिभावकों से बातचीत कर रूम में 12 या 20 स्टूडेंट्स को बैठा कर क्लास लेने की तैयारी की है।

दो महीने में कराएंगे कोर्स का रिविजन:-केन्द्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल एचपी प्रधान बताते हैं, सीबीएसई के एग्जाम मई में होने हैं। इससे पहले स्टूडेंट्स को बोर्ड एग्जाम की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। दो माह के भीतर पूरे कोर्स रिविजन करा लेंगे। 40 स्टूडेंट्स में से 20-20 स्टूडेंट्स को बैठा कर एग्जाम कराएंगे। मार्च से जून तक प्रैक्टिकल परीक्षा होंगी। हम पूरे कोर्स की पढ़ाई एक बार नए सिरे से करा लेंगे।

पैरेंट्स से सहमति लेने के बाद बुलाएंगे:-ओपी जिंदल स्कूल के प्रिंसिपल डॉ आरके त्रिवेदी ने बताया, स्कूल खोलने के पहले हम पैरेंट्स से सहमति ले रहे हैं। शनिवार की शाम से शिक्षक पैरेंट्स से बातचीत शुरू की गई है। अभिभावकों से चर्चा के बाद तैयारी करेंगे। 40 फीसदी कोर्स घटा दिया गया है। 3 मार्च से परीक्षा कराने की भी तैयारी कर ली गई है।


अन्य सम्बंधित खबरें