21 वर्षीय युवती की घर पर फांसी लटकते मिली लाश.... - CG Sandesh

21 वर्षीय युवती की घर पर फांसी लटकते मिली लाश....

घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलीडीह निवासी एक 21 वर्षीय युवती ने घर पर फांसी लगाकर अपना ईह लीला समाप्त कर ली है। घटना आज भोर सबेर की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज गया है।मिली जानकारी अनुसार युवती आज सुबह 4 बजे घर का काम करने के लिए उठी थी परिजन से बात चीत भी की और सुबह 4 बजे के बाद अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। सो कर उठने के बाद कुछ समय तक मृतिका की आवाज नही सुनाई देने पर परिजन उसके कमरे में जाकर देखे तो शव फांसी के फंदे से लटका मिला।

परिजन जिसे फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को सूचित किये ।अभी तक जो जानकारी निकल कर सामने आई है उससे यह पता चला है कि युवती की शादी के लिए लड़का पक्ष के लोग आज घर देखने के लिए आने वाले थे परंतु मृतिका कु. चंद्रकांती श्रीवास पिता परखित श्रीवास उम्र 21 वर्ष ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यो उठाया ये पता नही चल पाया है। फिलहाल घरघोडा पुलिस मर्ग कायम कर मौत के असल वजह का पता लगाने में जुट गई है।


अन्य सम्बंधित खबरें