बिहारी ढाबा सहित तीन जगह पुलिस की छापामारी..ढ़ाबा में पिलाई ज... - CG Sandesh

बिहारी ढाबा सहित तीन जगह पुलिस की छापामारी..ढ़ाबा में पिलाई जा रही थी शराब...

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के होटलों व ढाबे में आबकारी विभाग की शह पर जगह -जगह मयखाने उग आए हैं। जो आबकारी विभाग की सीधी लापरवाही उजागर करता है। यहां अवैध शराब की बिक्री के साथ बिना बार के लाइसेंस के धड़ल्ले से नाबालिग बच्चों सहित युवा बुजुर्ग को शराब पिलाई जा रही है। जगह-जगह खुले ढाबों पर शाम को जमाबड़ा देखने को मिलता है। वहीं दिन हो या शाम, ढाबो पर पीने और पीलाने का शिलशिला शुरू हो जाता है। जबकि शराब के कारण न केवल क्षेत्रवासी के साथ परिवार के लोग भी परेशान हैं। इसके साथ अपराध भी बढ़ रहे हैं। वहीं अवैध शराब की हो रही बिक्री से शासन को राजस्व की हानि भी हो रही है। नगर के आसपास खुले ढाबो में खुलेआम शराब पिलाई जा रही है। जिसके चलते ढाबों में जमावड़ा लगा रहता है। वहीं बीच-बीच में पुलिस रेड के दौरान ये ढाबा मालिक अपना कारोबार एक दो दिन के लिए समेट लेते हैं। लेकिन चार दिन बाद फि र से बेधड़क होकर खुलेआम शराब की बिक्री करते नजर आते हंै।

खैर मामला है धरमजयगढ़ नगर तथा बायसी के ढाबों में बिक रहे अवैध देशी तथा अंग्रेजी शराब की जहां पुलिस की छापामारी के दौरान देशी तथा विदेशी शराब की बिक्री करने वालों पर धरमजयगढ़ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है जिसमे धरमजयगढ़ पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बायसी स्थित ढाबा में केशव विश्वास अवैध शराब की बिक्री करता है। मुखबिर की सूचना पर धरमजयगढ़ पुलिस ने ढाबा में छापामारी के दौरान 8 पाव देशी प्लेन मदिरा और 8 पाव अंग्रेजी गोआ बरामद किया वही रजोराम राठिया भी दुकान के आड़ में अपनी दुकान पर अंग्रेजी तथा देशी शराब की बिक्री कर समाज में बुराई फैला रहा है इसके बाद जब पुलिस टीम ने रजोराम राठिया की दुकान में दबिश दिया तो उसके पास से भी 15 पाव शराब जप्त किया। इसके अलावा बिहारी ढाबा में भी पुलिस ने छापेमारी की और मौके से 15 पाव देशी प्लेन मदिरा पकड़ाया वहीं बिहारी ढाबा के मिस्त्री रवि सारथी के नाम पर कार्यवाही की गई। साथ ही तीनों आरोपियों पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 34,(1)(क),एलसीजी का अपराध पंजीबद्ध किया है।


अन्य सम्बंधित खबरें