जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद द्वारा महासमुंद 'गाँधी कांग्रेस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री पँडित श्यामाचरण शुक्ल जी की पुण्यतिथि मनाई गई
महासमुंद गांधी कांग्रेस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ला जी की पुण्यतिथि मनाई गई पंडित श्यामाचरण शुक्ला जमीन से जुड़े हुवे नेता रहे हैं। महासमुंद जिला के सिंचाई के संबंध में जो भागीरथी प्रयास पंडित श्यामाचरण शुक्ला पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया एवं अविभाजित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए जो विकास महासमुंद जिला का हुआ उसमें पंडित श्यामाचरण शुक्ला जी के अहम भूमिका रही।
महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में जो किसानों के लिए बांधों का निर्माण करके नहरों का विस्तार हुआ जिससे किसानों को डबल ट्रिपल फसल लेने का अवसर प्राप्त हुआ उसका श्रेय पंडित श्यामाचरण शुक्ला जी को ही जाता है डॉ रश्मि चन्द्राकर द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया की छत्तीसगढ़ के विकास में शुक्ल बंधुओं का अहम भूमिका रही आज वर्तमान में जो उपलब्धियां दिखती है वह सब शुक्ल बंधुओं का ही देन है.
इस सभा को शहर कांग्रेस कमेटी महासमुंद अध्यक्ष खिलावन बघेल,सेवानलाल चन्द्राकर,संजय शर्मा,राजेंद्र चंद्राकर,प्रमोद चन्द्राकर,सोमेश दवे,छन्नू साहू गुरमीत चावला,सुनील चंद्राकर श्रीमती हीरा ब्रिजेन बंजारे, सुश्री दुर्गा सागर ने संबोधित किया सभी ने पंडित श्यामाचरण शुक्ला जी के द्वारा महासमुंद लोक सभा एवं अविभाजित मध्यप्रदेश में उनके द्वारा किए गए कार्यों का स्मरण किया उक्त कार्यक्रम में पूर्व पार्षद विजय साव,प्रदीप चन्द्राकर,जावेद चौहान, सन्नी महानन्द, भरत बुंदेला,निर्मल जैन,मिंदर चावला, दिनेश दुबे,शाहबाज राजवानी,चमन चंद्राकर,नारायण नामदेव,मेहुल सूचक,अक्षय राव साकारकर,चुम्मन सोनवानी,लखन बघेल,अब्दुल जावेद,चंद्रेश साहू,लोकेश मांझी,बसंत चंद्राकर उत्कर्ष तिवारी,रेखा राज पटेल एवं समस्त कांग्रेसीजन उपस्थित रहे कार्यक्रम के बाद पुलवामा के शहीदों को एवं श्यामाचरण शुक्ला जी को 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई तथा संध्या 6:00 बजे नेहरू चौक पर कैंडल मार्च करके पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दिया गया।