महासमुंद : ग्राम बिरकोनी में मातृ पितृ दिवस मनाया गया
वैलेंटाइन-डे पर बिरकोनी में माता-पिता की पूजा
ग्राम बिरकोनी में 14 फरवरी को घरों व मंदिर में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया।
शाम को बच्चे थाली सजा कर, मातृ-पितृ पूजन दिवस पर बच्चों ने अपने माता-पिता की पूजा-अर्चना कर उनसे आशीर्वाद लिया। बच्चों को माता-पिता का आदर करने की सीख दी गई। घर के साथ देश की सांस्कृतिक को कायम रखने के लिए प्रेरित किया गया।
संस्कारी माहौल से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। सभी जगह युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हाईस्कूल स्मारक, सुभाष चौक स्मारक, भारत माता चौक, ग्राम पंचायत, अमन चौक में मातृ पितृ दिवस और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर शाम से ही घरों के आंगन में ग्रामीण युवतियों ने पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के सलाम के साथ तिरंगे के रंगोली बना कर दीप प्रज्वलित किया। बिरकोनी स्थित चंडी मंदिर परिषद में शाम को बच्चे और अभिभावक की भीड़ रही।