गोमूत्र और गोबर खरीदी के नाम पर धोखाधड़ी, थाने में रिपोर्ट दर्ज..
थाना कोतरारोड़ में जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड पतरापाली के महाप्रबंधक (प्रशासन ) ने अपनी साथ हुए धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि डाक्टर सुनील गुप्ता नामक एक व्यक्ति जो अपने को पंतजलि आयुर्वेद हरिद्वार का होना बताकर कंपनी के डेयरी फार्म से गोबर और गौमूत्र क्रय के नाम पर एक लाख रुपए अपने खाते में जमाकर करवाकर धोखाधड़ी की है।
पुलिस ने महाप्रबंधक की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, भादंवि का अपराध दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है
अन्य सम्बंधित खबरें