केंद्र सरकार की कृषि कानून के विरोध में 18 फरवरी को आरंग रेल... - CG Sandesh

केंद्र सरकार की कृषि कानून के विरोध में 18 फरवरी को आरंग रेलवे स्टेशन पर बैठेंगे किसान

केंद्र सरकार की तीनो कृषि कानून के विरोध में एक और प्रदर्शन कि तैयारी है यह आंदोलन आरंग रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानून का देश भर में विरोध हो रहा है दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है इस तारतम्य में छत्तीशगढ़ किसान कोर की रविवार को बैठक हुई जिसमे 18 फरवरी को रेल रोकने का फैसला लिया गया है।महासंघ संयोजक मंडल के अध्यक्ष डॉ. संकेत ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीन नए कृषि कानून के विरोध में और सभी फसलों में न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर लाखों किसान आंदोलन रत है संयुक्त किसान मोर्चा ने 18 फरवरी को देश भर में रेल रोको आंदोलन का आव्हान किया है इसी के तहत रायपुर में आरंग रेलवे स्टेशन के पास दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक रेल रोकने का निर्णय लिया गया है छत्तीशगढ़ किसान मजदूर महासंघ नेताओं ने कहा कि भाजपा यह भ्रम फैला रही है कि सरकार किसान हितैषी है

उनका कहना है इसका विरोध पंजाब और हरियाणा के किसान ही विरोध कर रहे है लेकिन सच्चाई यह है कि पंजाब हरियाणा ने इस किसान आंदोलन की शुरुआत की थी लेकिन अब यह आंदोलन देश व्यापि हो चुका यह आंदोलन सिर्फ किसानों का आंदोलन नही बल्कि आम जनता का भी आंदोलन बन चुका है इस आंदोलन में छत्तीशगढ़ के किसान भी शामिल है।।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें