टॉवर लगाने 12 लाख एडवांस राशि का झांसा देकर 4लाख 15 हजार की ठगी
कोमाखान थाना अंतर्गत दईजबांधा में एक ग्रामीण से टॉवर लगाने के नाम पर 4 लाख 15 हजार रुपए की ठगी करने की घटना सामने आई है। प्रार्थी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच किया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामला सालभर पुरानी है।
शिकायतकर्ता ने 16 सितंबर 2020 को कोमाखान थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर विवेचना जारी थी। विवेचना के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 420 और 34 IPC के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। दईजबांधा निवासी रोशन लाल साहू, पिता ओम प्रकाश साहू से 10 फरवरी 2020 से 1 जुलाई 2020 के बीच अलग-अलग मोबाइल नंबर से टॉवर लगाने के नाम पर कुल 4 लाख 15 हजार 416 रुपए की ठगी हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी कि शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें