सहायक सचिव की मनमानी से ग्रामीण बेरोजगार, हटाये जाने की मांग
जशपुर जिला के बगीचा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत महनई में नरेगा फंड से नवीन तालाब निर्माण हो रहा है, जिसमे महनई के करेवा पाठ में इंजीनियर के द्वारा एक सप्ताह के लिए काम बंद कराया गया है.
इस कार्य के लिए सहायक सचिव के रूप में काम करने वाले बसंत यादव के द्वारा सभी मजदूरों से डिमांड मांग पत्र के साथ सभी का नाम से खाता नंबर जॉब कार्ड नंबर लिया गया था और काम करने को कहा गया था. जिसके बाद सभी लोगों ने डॉक्यूमेंट जमा कर दिया. लेकिन बसंत यादव ने इंजीनियर से मिलकर अपने पक्ष के लोगों के डिमांड मांग पत्र आदेश ले आया और आम ग्रामीण का डिमांड नहीं लाया. जिससे अन्य ग्रामीण बेरोजगार बैठे हैं.
ग्रामीण का कहना है कि बसंत यादव के द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है और ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है. ग्रामीण मजदूर काम स्थल पर बैठे हैं और मजदूर का कहना है कि बसंत यादव को सहायक सचिव पद से हटाया जाए और नए नियुक्त किया जाए. ग्रामीणों मजदूर परेशान हैं, अथवा काम करने के लिए उत्साहित हैं.
मिली जनकारी के अनुसार सहायक सचिव के रूप में बसंत यादव राजनीतिक कर रहे हैं जिसपर शासन ध्यान नहीं दे रहे हैं. यहाँ के ग्रामीण मजदूर नरेगा काम करके अपने परिवारिक चलाते हैं. और गुहार लगा रहे हैं इस विषय पर शासन प्रशासन ध्यान देकर तुरंत कार्यवाही करें.