मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट गरज चमक के साथ हल्की बार... - CG Sandesh

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट गरज चमक के साथ हल्की बारिश एवं एक-दो स्थानों पर ओला वृष्टि की आशंका

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विदर्भ के ऊपर एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका के 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की एवं प्रदेश के उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है और वही जिले में 17 फरवरी को एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की वर्षा एवं ओला वृष्टी होने की संभावना बनी हुई है ।

कृषि मौसम विशेषज्ञ शिव कुमार भुआर्य द्वारा बताया गया कि 17 फरवरी को भी गरज चमक के साथ हल्की वर्षा एवं एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है जिसके लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है एवं 18 से 20 फरवरी तक गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना रहेगी जिसके लिए विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है, ऐसे में कृषि मजदूर वज्रप्रहार से बचाव हेतु उंचे पेड़ों से दूरी बनाएं एवं सुरक्षित स्थानों पर आश्रय लेवे एवं पशुपालक जो पशुओं को बाहर चराने ले जाते है वे उक्त दिवस में पशुओं को बाहर न ले जाये ताकि वज्रप्रहार से स्वयं को एवं पशुओं को सुरक्षित रखा जा सके ।


अन्य सम्बंधित खबरें