विधायक विनय भगत ने ग्राम पंचायत सरबकोंबो में कंबल, रेनकोट व ... - CG Sandesh

विधायक विनय भगत ने ग्राम पंचायत सरबकोंबो में कंबल, रेनकोट व मछरदानी का वितरण किया.

जशपुर जिला के विधायक विनय भगत ने ग्राम पंचायत सरबकोंबो में कंबल और रेनकोट का वितरण किया, साथ ही बगीचा गम्हरिया गर्ल्स हॉस्टल में मछरदानी भी बांटे व मंगल धाम में विधायक मंद से ₹2.10 लाख रूपए के मंदिर सीढ़ी निर्माण कार्य का उद्घाटन किया.

बसंत पंचमी के अवसर पर बगीचा विकासखंड के बगडोल ग्राम पंचायत के मगन धाम में आस्था रखने वाले सैकड़ों लोगों ने विधायक विनय भगत को आत्मीय स्वागत किया. इस दौरान फुलकरिया भगत ने कहा कि इस धाम के प्रति आस्था रखने वाले कभी निराश नहीं हुए जिन्होंने सच्चे मांगा है माता रानी सबकी मनोकामना पूर्ण की है.

विधायक विनय भगत ने कहा कि मैं आप लोगों का बेटा हूं आपके बीच आकर आप लोगों का काम करूंगा जिसकी क़िस्मत को मुझे पता है और मुझे धार्मिक कार्य के लिए काम करने से बहुत खुशी मिलती है. विधायक विनय भगत ने कहा कि हमें आपसी भाईचारे के साथ रहना है.

इस दौरान जशपुर विधायक विनय भगत, S D.M  सुश्री ज्योति बबली, नायब तहसीलदार रोशनी तिर्की, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सरगुजा प्रभारी फुलकेरिया भगत, जनपद उपाध्यक्ष मनोरा व जिला कांग्रेस महामंत्री संजू भगत, जशपुर जिला ब्लॉक अध्यक्ष सूरज चौरसिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जैन, जनपद सभापति राम जी गांग यादव भगत यादव, विवेक कुजुर राजू यादव समेत ग्रामीण जन उपस्थित रहे.


अन्य सम्बंधित खबरें