नगर पंचायत पिथौरा की अवैध कब्जा हटाने की मुहिम, व्यपारियों में आक्रोश
नगर पंचायत पिथौरा में अवैध कब्जा हटाने की मुहिम को लेकर व्यापारी वर्ग नाराज है कल दिनांक 16/2/2021को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा टीम नियुक्त कर अवैध कब्जा हटाने के लिए दल बल के साथ बाज़ार पहुची और ठेले, खोमचे ,तथा दुकान के आगे के अवैध कब्जा को लेकर कार्यवाई शुरू किया गया.
इस बात को लेकर दुकानदार भड़क गए और मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई और अवैध कब्जा कार्यवाई का विरोध शुरू कर दिए माहौल बिगड़ता देख नगर पंचायत अध्यक्ष आत्मा राम यादव जी को स्तिथि की जानकारी दी गई. इस बात की सूचना पाकर नगर अध्यक्ष आत्मा राम वहां पहुचे और स्थिति का जायजा लिए और दुकानदारों को समझा बुझा कर कहा गया कि समय रहते अवैध कब्जा को हटा दे अन्यथा नगर पंचायत प्रशासन को अपनी कार्यवाही करना पड़ेगा. हम नही चाहते किसी की रोजी रोटी छीने और आप व्यापारी लोगों को भी नगर पालिका की व्यस्था को बेहतर बनाने में हमारा सहयोग करें व्यापार संचालन करने के लिए नगर पंचायत द्वारा दिया गया व्यस्थित जगह का उपयोग करे जिससे आम नागरिक और वाहन को आने जाने में कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े इसके बाद व्यापारियों और छोटे दुकानदारों का आक्रोश कम हुआ.