कोमाखान  में एक नाबालिक  से दुष्कर्म ,आरोपी पुलिस गिरफ्त से ... - CG Sandesh

कोमाखान में एक नाबालिक से दुष्कर्म ,आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

कोमाखान थाना क्षेत्र में एक नाबालिक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है दुष्कर्म करने वाला राजू जैन कोमाखान का नाम सामने आ रहा है जो ग्रामपंचायत कोमाखान के जनप्रतिनिधि पंच के रूप में पद्धस्त है।आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है मामला 14 फरवरी का बताया जा रहा है और मामला के केस दर्ज 15 फरवरी को हुआ है कोमाखान पुलिस के अनुसार मामला 14 फरवरी का है कोमाखान के वार्ड नम्बर 6के पंच राजू जैन ने एक नाबालिक लड़की से रात करीब 8:30 बजे से 9 बजे के बीच नाबालिक से दुष्कर्म किया जिसे परिवार और मुहल्ले वालो द्वारा पकड़ा गया ।

और करीब 11 बजे रात को मामला को लेकर थाना गए लेकिन उनकी रिपोर्ट नही लिखी गई जानकारी के अनुसार सोमवार रात को पंजीबद्ध किया गया है एस. डी,ओ.पी.लितेश सिंह ने बताया कि परिजन शिकायत लेकर आये थे उसके कुछ देर बाद ही वापस चले गए शोमवार को अपराध दर्ज कर लिया गया है आरोपी अभी फरार है जिसकी पतासा जी की जा रही है जांच में यदि पाया जाता है कि मामले को दबाने में किसी का हाथ पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्यवाई किया जाएगा ।पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया गया है आरोपी अभी पुलिस गिरप्त से बाहर है।।


अन्य सम्बंधित खबरें