महासमुंद : केंद्र सरकार की तीन नए कृषि कानून के विरोध 19 फरवरी 2021को बेलसोंडा में पदयात्रा
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के किसान विरोधी तीन काले कानून के विरोध व किसानों के समर्थन में दिनांक 19 फरवरी समय सुबह 11 बजे से कस्तूरबा गांधी ट्रस्ट आश्रम बेलसोंडा से पदयात्रा किया जाएगा
जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद द्वारा महासमुन्द जिले के चारो विधायक विनोद चंद्राकर महासमुंद, राजा देवेंद्र बहादुर सिंह जी बसना, द्वारकाधीश यादव खल्लारी, किस्मत लाल नंद जी विधायक सरायपाली की उपस्तिथि में दिनांक 19 फरवरी को सुबह 11 बजे कस्तूरबा गांधी ट्रस्ट आश्रम बेलसोंडा से पदयात्रा की शुरुवात किया जायेगा और महासमुंद पहुंच कर माननीय कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद गण वरिष्ठ कांग्रेसी समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, प्रदेश, जिला ब्लॉक के पदाधिकारी, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई कांग्रेस, के समस्त सदस्य उपस्थित होकर पदयात्रा करेंगे.
डॉ रश्मि चंद्राकर (जिलाध्यक्ष महासमुंद), खिलावन बघेल (महासमुंद शहर अध्यक्ष), ढेलू निषाद (महासमुंद ग्रामीण अध्यक्ष), खिलावन साहू, (झलप,पटेवा अध्यक्ष), करण दीवान (पिथोरा अध्यक्ष),
रवि निषाद (बागबाहरा अध्यक्ष), भूपेंद्र सिंह ठाकुर (बागबाहरा शहर अध्यक्ष), संतोष पटेल (कोमाखान अध्यक्ष), रवि कश्यप (संकरा अध्यक्ष), विजय कुमार साहू (बसना अध्यक्ष), पुष्पेंद्र पटेल (सराईपाली ग्रामीण अध्यक्ष), बलराम भोई (छुईपाली अध्यक्ष), रामनारायण आदित्य (सरायपाली शहर अध्यक्ष), जितेंद्र सिद्धार (भंवरपुर अध्यक्ष), अभय सिंह सोनवानी (मिडिया प्रभारी) जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद.