अवैध कालाबाज़ारी करने वालों के 50 गैस सिलेंडर को पुलिस ने किय... - CG Sandesh

अवैध कालाबाज़ारी करने वालों के 50 गैस सिलेंडर को पुलिस ने किया जप्त..

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह एंव एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा और सीएसपी अविनाश सिह ठाकुर के मार्गदर्शन में  थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर एवं उनकी टीम द्वारा अवैध काला बाजारी हेतु भंडारण किए हुए गैस सिलेंडरो के ऊपर कार्यवाही की गई!जिसमे आरोपी जीतेश अग्रवाल निवासी ढिमरापुर पुरानी बस्ती,राजेश कुमार सिदार सोनिया नगर , विजय कुमार अग्रवाल निवासी दीनदयाल कॉलोनी, कैलाश कुमार अग्रवाल निवासी रेलवे बंगला पारा एवं नरेश अग्रवाल बैकुंठपुर मस्त्तागली सहित सभी आरोपियों के पास से 50 नग गैस सिलेंडर एवम् तीन गैस चूल्हा एवं अन्य रिफलिंग के ऊपकरण को कब्जे मे लिया । जिससे उक्त आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 239/2021 धारा 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम कायम कर कार्यवाही की गयी है।


अन्य सम्बंधित खबरें